फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Summer camp will be organized in secondary schools between holidays

Gorakhpur News: छुट्टियों के बीच माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होगा समर कैंप

Fri, 24 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Summer camp will be organized in secondary schools between holidays
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयों में भी मंगलवार से गर्मी की छुट्टियां हो चुकी है। छुट्टियों के बीच माध्यमिक विद्यालयों में जून के पहले सप्ताह में पर्यावरण दिवस पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विभाग के अनुसार विद्यालयों में गठित ईको क्लब के माध्यम से एनईपी के तहत पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण, सफाई व स्वास्थ्य आदि कौशल विकास के लिए समर कैंप आयोजित किए जाएं। इसमें पांच जून को विद्यार्थियों को प्राकृतिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के साथ पौधरोपण भी कराया जाएगा। छह जून को विद्यालय के किचन गार्डेन में विद्यार्थियों को शामिल करने, पुरानी बाल्टी, बोतल में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सात जून को ई-कचरा इकट्ठा करने का अभियान और विद्यालय पर बूथ स्थापित कर विद्यार्थियों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। आठ जून को स्वच्छता अभियान चलाएं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के जारी आदेश में इसी तरह नौ जून को ऊर्जा बचाने, दस जून को पानी बचाने और 11 जून को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए जागरूक करना है। डीआईओएस ने कहा छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए कैंप शुरू किया जाएगा। सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed