फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   student died and one injured in road accident at kushinagar

कुशीनगर: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 08 Dec 2021 01:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Dec 2021 01:48 PM IST
सार

छात्र की मौत से नाराज विद्यालय के अन्य छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने नारेबाजी कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया।

 

विज्ञापन
student died and one injured in road accident at kushinagar
रोते-बिलखते परिजन व मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सिंदुरिया में पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर बाइक सवार दो छात्रों को बालू लदे ट्रक ने बुधवार की सुबह रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र पटहेरवा स्थित नवजीवन इंटरमीडिएट कॉलेज के दसवीं के छात्र हैं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित अन्य छात्रों व ग्रामीणों ने पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चालक दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

      
जानकारी के मुताबिक, पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जवार-भैसहा निवासी विशाल गौड़ (18) पुत्र परशुराम गौड़ व अनूप गुप्ता (18) पुत्र राजेश गुप्ता पटहेरवा स्थित नवजीवन इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र हैं। सुबह करीब नौ बजे दोनों छात्र बाइक से विद्यालाय जा रहे थे कि सिंदुरिया गांव के पास पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने दोनों छात्रों को रौंद दिया। जिससे विशाल ट्रक के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अनूप भी ट्रक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही छात्रों का एक बड़ा समूह सड़क जाम कर दिया। जबकि घायल छात्र अनूप को एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया। वहां चिकित्सक ने छात्र की गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आक्रोशित छात्रों व ग्रामीणों को मना नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ उपजिलाधिकारी तमकुही को बुलाने तथा छात्रों के परिजनों की आर्थिक मदद करने की घोषणा की मांग कर रहे हैं। पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर चक्का जाम कर छात्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने छात्रों को समझा बुझाकर कर चक्का जाम खुलवाया। एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed