फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Strengthen the organization at the booth level afresh by removing the shortcomings: Yogi

Gorakhpur News: खामियां दूर कर नए सिरे से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करें : योगी

Wed, 26 Jun 2024 06:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization at the booth level afresh by removing the shortcomings: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ की ताकत से ही भाजपा पंचायत स्तर तक के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है। बूथ को नए सिरे से मजबूत करें। बूथ स्तर की जो भी खामियां हैं, उसे दूर कर लें। अभी से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर ग्रामीण और सहजनवां विधानसभा के बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर समीक्षा का मंत्र दिया और कमियों को दूर कर करने की नसीहत भी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने कड़ी धूप में मेहनत की है, जिसका नतीजा है कि दोनों विधानसभा में हमें बढ़त मिली, लेकिन हमें निश्चिंत नहीं होना है। सभी बूथ अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में मिले वोट की खुद समीक्षा करें। किस क्षेत्र में वोटर हमसे जुड़ा है और कहां नहीं। जिन्होंने समर्थन नहीं किया उनसे भी संपर्क करें। अगर कोई कमी रह गई हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें। जो लोग नए जुड़े हैं, उनसे भी संवाद करते रहें। सीएम ने कहा कि 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों की बूथ स्तर पर समीक्षा करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आरडी सिंह ने किया। इस दौरान ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, अश्वनी तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, अच्युतानंद शाही, महेश दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed