{"_id":"614f3c6c988cc8505b580aa9","slug":"state-general-secretary-of-bjp-will-come-to-gorakhpur-on-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: आज गोरखपुर आएंगे भाजपा के प्रदेश महामंत्री, परखेंगे विधानसभा चुनाव की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: आज गोरखपुर आएंगे भाजपा के प्रदेश महामंत्री, परखेंगे विधानसभा चुनाव की तैयारियां
Mon, 27 Sep 2021 01:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:58 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक प्रदेश महामंत्री संगठन सोमवार को गोरखपुर क्लब में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी संगठनात्मक कामकाज के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आज गोरखपुर आ रहे हैं। वह 62 विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक व जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे। बाद में कुशीनगर जाकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रदेश महामंत्री संगठन सोमवार को गोरखपुर क्लब में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी संगठनात्मक कामकाज के बारे में बताएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े दस जिलों में 62 विधानसभा क्षेत्र हैं। हर जिले से विस्तारक व जिलाध्यक्ष बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और ब्रज बहादुर भी आएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन कुशीनगर जाएंगे। वहां अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। गोरखपुर व कुशीनगर के कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
28 को कुशीनगर में होंगे स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कुशीनगर में आयोजित अनुसूचित जनजाति के क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रहेंगे।
भाजपा के पदाधिकारी आज से करेंगे जन संपर्क
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी, सांसद व विधायक रविवार को जनता के बीच जाएंगे। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बेनीगंज स्थित कार्यालय में बैठक भी की है।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथवार पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी भी दी है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, पंकज जायसवाल मौजूद रहे।