{"_id":"61c6e8b0aa9826087b063b8a","slug":"stalls-of-leading-science-institutes-of-country-in-invention-exhibition-held-in-annexe-campus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आविष्कार प्रदर्शनी: मंगलग्रह पर उतरने वाले भारतीय मार्स ऑर्बिटर के करिए दीदार, यहां खास स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आविष्कार प्रदर्शनी: मंगलग्रह पर उतरने वाले भारतीय मार्स ऑर्बिटर के करिए दीदार, यहां खास स्टाल
Sat, 25 Dec 2021 03:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 03:20 PM IST
सार
सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी परिसर में लगी आविष्कार प्रदर्शनी में देश के अग्रणी विज्ञान संस्थानों के स्टाल लगे हैं। यहां टेलीस्कोप से शनि ग्रह के छल्ले देख सकते हैं। यह प्रदर्शनी 26 दिसंबर तक चलेगी। यहां विद्यार्थियों के सीखने के लिए बहुत कुछ हैं।
विज्ञापन
एनेक्सी परिसर में लगी आविष्कार प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
क्या आपने कभी सात करोड़ वर्ष पुराना डायनासोर का अंडा देखा है? भविष्य में मंगलग्रह का अध्ययन करने वाले भारत निर्मित मार्स ऑर्बिटर मिशन के बारे में जाना है? अगर नहीं तो इन्हें देखने समझने का यह सुनहरा मौका है। अब आप इन्हें और इन जैसी कौतूहल वाली अनेक सामग्री सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी परिसर में लगी तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में देख सकते हैं। प्रदर्शनी में देश के प्रमुख वैज्ञानिक संगठनों के साथ ही उद्यम, हस्तशिल्प क्षेत्र के भी स्टाल लगे हैं।
उज्ज्वल उत्तर प्रदेश गोरखपुर-2021 प्रदर्शनी का आयोजन आविष्कार एग्जिबिशन एंड प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अनौपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को हो चुका है। शनिवार को प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन सदर सांसद रवि किशन करेंगे। प्रदर्शनी रविवार तक चलेगी। प्रदर्शनी में पहले दिन अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित किए गए। आयोजक कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट मनी तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी में चंद्रयान, मंगल मिशन और पीएसएलवी रॉकेट के मॉडल देखे जा सकते हैं। युवा, विद्यार्थी और महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। आईसीएमआर की तरफ से मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी दी जा रही है।

देखिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान की उपलब्धियां
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की विपणन शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के स्टाल पर अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां मॉडल के साथ प्रदर्शित की गईं हैं। पृथ्वी की कक्षा में सेटेलाइट स्थापित करने वाले प्रेक्षण यान जीएसएलवी-1, भू-स्थैतिक उपग्रह जीसैट के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। भविष्य में मंगल ग्रह का अध्ययन करने वाला भारत निर्मित मार्स ऑर्बिटर का मॉडल भी दर्शाया गया है। यान, उपग्रह और ऑर्बिटर किस तरह काम करते हैं इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos