फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SPG did detailed investigation from railway station to Geeta Press regarding PM's arrival

Gorakhpur News: पीएम आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन से गीता प्रेस तक एसपीजी ने की बारीक छानबीन

Tue, 04 Jul 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
SPG did detailed investigation from railway station to Geeta Press regarding PM's arrival
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात जुलाई को संभावित गोरखपुर दौरे को लेकर एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) सोमवार को गोरखपुर पहुंच गई। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन पर संभावित कार्यक्रमों की सुरक्षा का जायजा एसपीजी ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लिया है। इस दौरान एसपी ने सभी होटलों में ठहरे लोगों की सूची मांगी है। खबर है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अन्य जिले से फोर्स की मांग भी भेजी गई है। हालांकि, अभी यह निश्चित नहीं हुआ है कि कितनी फोर्स लगाई जाएगी।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार, डीजीपी विजय कुमार ने अफसरों के साथ गीता प्रेस व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने सभी जगह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। आगमन को लेकर अफसरों ने गोरखपुर मंडल के अफसरों के साथ बैठक भी की है। सभी को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए। सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों ने खाका तैयार कर लिया है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए फोर्स की संख्या, ड्यूटी चार्ट तैयार करने के साथ ही पुलिस वालों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं।
विज्ञापन




एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण होटल के अलावा अन्य ठहराव वाले जगहों पर पुलिस ने संपर्क किया है। सभी जगहों पर रुकने वालों की खुफिया विभाग भी जानकारी जुटा रहा है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एसपीजी आ गई है। संभावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के 13 अतिथि गृहों से 80 कमरे रिजर्व
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए सभी अतिथि गृह को आरक्षित कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर सभी अतिथि गृह को पत्र लिखकर तीन जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक के लिए रिजर्व (आरक्षित) कर लिया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में देश की सभी सर्वोच्च सुरक्षा एजेंसियों के अलावा अलग-अलग राज्यों से अधिकारी भी आएंगे।
नगर मजिस्ट्रेट और प्रोटोकॉल अधिकारी अंजनी सिंह ने सभी अतिथि गृह को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। पत्र के हवाले से कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भारत व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सुरक्षाधिकारी शहर में आएंगे। ऐसे में इन अतिथि गृहों के कमरों में साज-सज्जा, पानी, विद्युत, चद्दर, तौलिया, क्राकरी आदि का इंतजाम कर लें। आठ तक से सभी अतिथि गृह पीएम दौरे से लिहाज से प्रशासन के पास रहेंगे।
पीएम रूट को लेकर चला मंथन
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे में उनके रूट को लेकर अधिकारियों ने मंथन किया। राज्य के गृहमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव गृह ने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के रास्तों और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की जानकारी भी ली।

ये अतिथि गृह के कमरे हो गए बुक
लोक निर्माण विभाग, नलकूप निरीक्षण भवन, विद्युत निरीक्षण भवन, एमएमएमयूटी अतिथि गृह, सरयू केनाल अतिथि गृह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज अतिथि गृह, कृषि उत्पादन मंडी अतिथि गृह, स्टेट बैंक अतिथि गृह, कौड़ीराम, अतिथि भवन बीएसएनएल, वन विभाग अतिथि भवन कैंपियरगंज, वन विभाग अतिथि कुस्मही, एम्स अतिथि गृह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed