{"_id":"616fe838ef9cf84de84ff617","slug":"speedy-work-in-construction-of-ayush-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में आएगी तेजी, मिले 92 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में आएगी तेजी, मिले 92 करोड़
Wed, 20 Oct 2021 03:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Oct 2021 03:28 PM IST
सार
2.67 अरब से होना है निर्माण, पहले चरण में मिल चुके है 6.11 करोड़ रुपये, 52 एकड़ में बनने वाले आयुष विश्वविद्यालय की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रखी थी आधारशिला।
विज्ञापन
आयुष विश्विद्यालय का प्रस्तावित ले- आउट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में भटहट ब्लॉक के पिपरी में निर्माणाधीन महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के काम में अब गति दिखाई पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए दूसरी किस्त के तौर पर शासन ने 92 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पहली किस्त के तौर पर 6.11 करोड़ रुपये शिलान्यास के साथ ही मिल गए थे।
विज्ञापन
इससे विश्वविद्यालय की बाउंड्रीवाल का काम चल रहा है। आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण पर करीब दो अरब 67 करोड़ 50 लाख 56 हजार रुपये खर्च होंगे। मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्माण की प्रगति पूछते हुए काम की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अब तक उत्तर प्रदेश के भीतर आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा, योग, सिद्धा की चिकित्सा पद्धति, जिन्हें समन्वित रूप में आयुष कहा जाता है इसके लिए अलग-अलग संस्थाएं रही हैं। मगर अब इन सभी आयुष पद्धतियों की पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के एक ही परिसर में पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों इस आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास हुआ। 52 एकड़ में बनने वाला यह विश्वविद्यालय मार्च 2023 तक संचालित होने लगेगा। विश्वविद्यालय का वास्तुशिल्प भारतीय संस्कृति के अनुरूप होगा।