फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   special story of hardworking woman providing employment after training other woman in crisis

कोरोना काल में 300 महिलाओं को रोजगार दे रही हैं 'मीनाक्षी', पढ़िए इनकी संघर्ष की कहानी

Fri, 11 Sep 2020 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Sep 2020 03:21 PM IST
सार

  • कोरोना संकट में महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बाद दे रही हैं रोजगार
  • चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के सहयोग से होती है तैयार उत्पादों की बिक्री

विज्ञापन
special story of hardworking woman providing employment after training other woman in crisis
खुद के साथ करीब 300 महिलाओं का सहारा बनीं मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संकट के दौरान जहां लोगों की नौकरियों पर संकट है। फैक्ट्रियों में भी 80 प्रतिशत क्षमता से काम लिया जा रहा है, ऐसे में गोरखपुर जिले के साक्षी महिला स्वरोजगार बाल उत्थान सेवा संस्थान की मीनाक्षी राय न सिर्फ खुद को बल्कि सैकड़ों महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहीं हैं। इसमें उन्हें चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन


विकासनगर की रहने वाली मीनाक्षी राय ने काफी पहले अपनी संस्था शुरू की, कोरोना काल के दौरान उनकी संस्था के साथ महिलाएं जुड़ती चलीं गईं। स्थिति यह हो गई कि उनके साथ इतनी महिलाएं जुड़ गईं कि उन्हें प्रशिक्षण और रोजगार के लिए अलग-अलग महिलाओं के समूह का निर्माण करना पड़ा। फिलहाल पांच अलग-अलग महिला समूह मास्क, बैग, रेडीमेड गारमेंट्स, कुशन कवर, पर्दे, स्कूल बैग, हैंडवॉश आदि का निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज करता है सहयोग
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज महिला सशक्तीकरण के क्रम में इस ग्रुप से जुड़ी महिलाओं की सहायता करता है। इन महिलाओं के लिए चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने स्थान मुहैया कराया है, जहां इन महिलाओं को माडर्न रेडीमेड गारमेंट्स तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षण के लिए चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से रेडीमेड गारमेंट्स तैयार करने वाली मशीनें उपलब्ध कराई गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग और आरएसएस से मिला कुर्ता-पायजामा का ऑर्डर

मीनाक्षी राय ने बताया कि उनके साथ जुड़ी करीब 300 महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करती हैं। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से न सिर्फ सस्ते कपड़े उपलब्ध कराए जाते हैं बल्कि उनके उत्पादों के विक्रय में भी काफी मदद की जाती है। अभी तो इतना आर्डर है कि आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वाणिज्य कर विभाग और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से काफी मात्रा में कुर्ता-पायजामा का ऑर्डर मिला है।

10 हजार रुपये तक कमा लेती है एक महिला
मीनाक्षी राय ने बताया कि महिलाओं को पहले सात दिन से तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद उन्हें उत्पाद तैयार करने के लिए दे दिया जाता है। इस कोरोना संकट के दौरान भी उनके साथ जुड़ी महिलाएं महीने में 10 हजार रुपये तक अर्जित कर ले रही हैं। आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed