{"_id":"61b32369f097bb03fb050b5b","slug":"sp-leader-rajkumari-merged-into-panchtatva-cremated-at-rajghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पंचतत्व में विलीन हुई सपा नेता राजकुमारी, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पंचतत्व में विलीन हुई सपा नेता राजकुमारी, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 10 Dec 2021 03:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता राजकुमारी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्षद रह चुकीं, राजकुमारी देवी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह राजघाट पर हुआ। बुधवार की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वह अपने पीछे पति सत्य नारायण गुप्ता, बेटे संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गईं।
उनकी शवयात्रा धर्मशाला बाजार स्थित उनके आवास से निकलकर सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पहुंची। यहां पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम सहित पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव यात्रा राजघाट के लिए प्रस्थान की।
इस दौरान राजकुमारी देवी के परिजनों के अलावा अखिलेश यादव, डॉ. मोहसिन खां, चंद्रबली यादव, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, सिंहासन यादव, जितेंद्र सिंह, मुन्नी लाल यादव, मिर्जा कदिर बेग, बिंदा देवी, कीर्ति निधि पांडे, राघवेंद्र तिवारी राजू, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मैना भाई, प्रमोद यादव आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।