फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader and businessman arrested in 82-ton wheat theft case

Gorakhpur News: 82 टन गेहूं चोरी प्रकरण में सपा नेता और व्यापारी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
SP leader and businessman arrested in 82-ton wheat theft case
गीडा। खोराबार थाना क्षेत्र में दो ट्रकों से 82 टन गेहूं चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता राम जतन यादव और व्यापारी महावीर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी निवासी जय प्रकाश गुप्ता और कैंपियरगंज नगर पंचायत की ज्योति देवी ने अलग-अलग तहरीर देकर दो ट्रकों से गेहूं चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में महराजगंज जिले के फरेंदा के साहूखोर निवासी ट्रक मालिक तारीख खान और चालक देवरिया जिले के बखरा खास के विशुनपुरा निवासी गुलाम मुस्तफा को नामजद आरोपी बनाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने गीडा के एक फ्लोर मिल संचालक से पूछताछ की थी और उसे छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने बांसपार जाने वाली सड़क पर सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम जतन यादव और खजनी थाना क्षेत्र के व्यापारी महावीर को पकड़ लिया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। वहीं मामले में नामजद आरोपी ट्रक मालिक और चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed