{"_id":"61b8479088ede32f3f00ec0b","slug":"son-shoots-mother-in-minor-dispute-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: मामूली बात को लेकर नाराज हो गया बेटा, गुस्से में मां को मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: मामूली बात को लेकर नाराज हो गया बेटा, गुस्से में मां को मार दी गोली
Tue, 14 Dec 2021 12:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:58 PM IST
सार
एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि घायल पूनम सैनी की ओर से तहरीर मिली है। बेटे सूरज ने मां को किसी बात से नाराज होकर गोली मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली इलाके के मैनसिर में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में नाराज बेटे ने मां को गोली मार दी। गोली मां के कंधे में लगी। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने घायल मां को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मैनसिर निवासी 45 वर्षीय पूनम सैनी पत्नी रवींद्र सैनी और उनके 24 वर्षीय बेटे सूरज सैनी के बीच सोमवार की देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि बेटे सूरज ने अपनी मां को कट्टे से गोली मार दिया। गोली मां को कंधे पर लगी।
विज्ञापन
लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि घायल पूनम सैनी की ओर से तहरीर मिली है। बेटे सूरज ने मां को किसी बात से नाराज होकर गोली मार दिया।
विज्ञापन
आरोपी सूरज को 315 बोर के तमंचा के साथ पकड़ लिया गया। इस मामले में आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।