{"_id":"62b1a0c24a43dd53141ad6de","slug":"son-attack-father-share-mangoes-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: पेड़ से आम तोड़कर बेटी को दिया हिस्सा, नाराज बेटे ने चला दी कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: पेड़ से आम तोड़कर बेटी को दिया हिस्सा, नाराज बेटे ने चला दी कुल्हाड़ी
Tue, 21 Jun 2022 04:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:13 PM IST
सार
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाप बेटे का झगड़ा है। तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से किया हमला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहा में मंगलवार को एक पिता ने दरवाजे पर लगे आम के पेड़ आम तोड़कर अपने दो बेटो व एक बेटी को बराबर-बराबर हिस्सा लगा दिया। बेटी को हिस्सा देने नाराज बड़े बेटे ने पेड़ को कुल्हाड़ी से काटने लगा। मामले में पिता ने थाने पर हरा फलदार पेड़ काटने की तहरीर थाने पर दी।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, रामसेवक के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री का बेटा उसके साथ ही रहता है। दरवाजे पर ही उसने एक आम का पौधा लगाया है। इस बार उस पर आम का फल लगा था। उस पर कुल 100 आम का फल लगा था। उसे तोड़कर 30-30 आम दोनों बेटो को तथा तीस आम बेटी को दे दिया।
विज्ञापन
इस बंटवारे से नाराज बड़े बेटे ने तुरंत कुल्हाड़ी से पेड़ को काटने लगा। कुछ लोगों ने उसे रोका तबतक उसने आधा से उपर पेड़ को काट दिया। पिता ने तहरीर थाने पर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाप बेटे का झगड़ा है। तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन