{"_id":"649c8e61e6ce89ad2202eb07","slug":"solvers-being-sent-from-bihars-coaching-centers-to-gorakhpur-seven-arrested-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-222792-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिहार के कोचिंग सेंटरों से गोरखपुर भेजे जा रहे सॉल्वर, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिहार के कोचिंग सेंटरों से गोरखपुर भेजे जा रहे सॉल्वर, सात गिरफ्तार
Thu, 29 Jun 2023 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:05 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार को बताया कि सभी सॉल्वर बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी 20 हजार रुपये में दूसरे की जगह परीक्षा में शामिल हुए थे। पास कराने के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी को 80 हजार रुपये और देने थे।
विज्ञापन
बिहार के कोचिंग सेंटरों से गोरखपुर भेजे जा रहे सॉल्वर, सात गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कोचिंग सेंटरों से सॉल्वर गोरखपुर भेजे जा रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी चयन परीक्षा में सात और सॉल्वरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालांकि सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोतवाली, तिवारीपुर और शाहपुर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। उधर, बस्ती में परीक्षा के दौरान तीन सॉल्वर पकड़े गए थे। उनके तार भी पटना के कोचिंग से जुड़े हुए हैं। वे देवरिया के अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना बिहार के पटना का रहने वाले सुखविंदर है। वह कोचिंग सेंटर का संचालन करता है। पकड़ा गया आरोपी सत्यम, सीआईएसएफ की परीक्षा पास कर चुका है। ज्वाइनिंग से पहले उसने 20 हजार रुपये के लालच में सॉल्वर बनकर अपना कॅरिअर चौपट कर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अकीदत और सादगी से मनाया गया कुर्बानी का पर्व, अमन चैन की मांगी गई दुआ
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार को बताया कि सभी सॉल्वर बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी 20 हजार रुपये में दूसरे की जगह परीक्षा में शामिल हुए थे। पास कराने के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी को 80 हजार रुपये और देने थे।
इनकी जगह पर बैठे थे सॉल्वर
कोतवाली थाना क्षेत्र में पकड़ा गया मनोज कुमार बलिया के प्रदीप कुमार और मुकेश कुमार बलिया के सौरभ कुमार सिंह की जगह परीक्षा दे रहे थे। पवन कुमार धर्मेंद्र कुमार की जगह, तिवारीपुर इलाके में पकड़ा गया रजनीश राहुल कुमार की जगह, सत्यम कुमार विनोद की जगह और शाहपुर इलाके में पकड़ा गया अंकित राज प्रवीण कुमार चौहान की जगह परीक्षा में शामिल हुआ।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बादल गरजे तो पूरे दिन मगर बरसे कुछ पल को, शाम को हो सकती है बारिश
इनकी हुई गिरफ्तारी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर निवासी रोशन उर्फ अविनाश, नवादा निवासी पवन कुमार व सत्यम कुमार, सिलाव के रजनीश कुमार, समस्तीपुर के मुफ्फसील निवासी अंकित राज, मनोज कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।