फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sohagi Barwa special story on stork at maharajganj

यूपी: सारसों को भाने लगी सोहगीबरवा की आबोहवा, जानिए कितनी बढ़ी इनकी संख्या

Sun, 28 Feb 2021 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Sohagi Barwa special story on stork at maharajganj
सोहगीबरवा सारस। - फोटो : अमर उजाला।

सोहगीबरवा की आबोहवा सारसों को भाने लगी है, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वन विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। वनकर्मियों द्वारा की गई गणना की दूसरी रिपोर्ट विभाग में आ चुकी है जिसके मुताबिक पिछली बार की तुलना में 38 सारस बढ़े हुए हैं। पिछली बार जहां इनकी संख्या 127 थी, वहीं इस बार संख्या बढ़कर 165 हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि वन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष सारसों की गणना कराई जाती है। पिछली बार पहली गणना दो सितंबर को कराई गई थी, जिसमें सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक को छोड़कर शेष सभी रेंजो में कुल 127 सारसों को चिन्हित किया गया था। चिन्हित सारसों में 110 व्यस्क तथा 17 बच्चे मिले थे।
विज्ञापन


विभाग द्वारा कराई गई दूसरी गणना की भी रिपोर्ट वन क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभाग को उपलब्ध करा दी गई जिसके मुताबिक अब सभी सात रेंजों में सारसों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है। 165 सारसों में 131 व्यस्क तथा 34 बच्चे हैं। सारसों की संख्या में यह बढ़ोत्तरी यह दर्शा रही है कि सोहगीबरवा की आबोहवा उन्हें भा रही है। वन्यजीव प्रभाग में इस समय सारस जगह-जगह देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दूसरी गणना में रेंजवार मिले सारस

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि सोहगीबरवां में सारसों की संख्या में वृद्धि सुखद संकेत है। भविष्य में इनकी संख्या में और बढ़ोत्तरी संभव है।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर में कुल 16, पकड़ी में 14, मधवलिया में 47, शिवपुर में पांच, निचलौल में 56, दक्षिणी चौक में 19 तथा उत्तरी चौक में कुल आठ सारसों की संख्या दर्ज की गई है। बच्चे के रुप में दर्ज किए 34 सारसों में सर्वाधिक 14 मधवलिया, 13 निचलौल, पांच दक्षिणी चौक तथा एक-एक पकड़ी व लक्ष्मीपुर रेंज में मिले हैं। उत्तरी चौक व शिवपुर रेंज में कोई सारस ऐसा नहीं मिला जिसकी गणना बच्चे के रुप में की जाए।

16 जून को होगी तीसरी गणना
विभाग द्वारा तीसरी गणना 16 जून 2021 को कराई जाएगी। तीसरी गणना होने के बाद फिर संख्या में वृद्धि व कमीं की वास्तविकता का पता लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed