फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Small political parties could not show big charisma in Gorakhpur city

UP Election 2022: गोरखपुर शहर में बड़ा करिश्मा नहीं दिखा पाए छोटे राजनीतिक दल, एक हजार वोट को भी रहे मोहताज

Wed, 09 Feb 2022 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Feb 2022 01:53 PM IST
सार

 वर्ष 2012 और 2017 में 22 दलों के प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है, लेकिन मतदाताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया। किसी भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची।

विज्ञापन
Small political parties could not show big charisma in Gorakhpur city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वांचल में छोटे राजनीतिक दलों की बड़ी भूमिका रही है। लेकिन, गोरखपुर शहर विधानसभा की बात करें तो यहां छोटे राजनीति दल कभी, कोई बड़ा करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं। आंकडे़ गवाह हैं कि पिछले दो चुनावों में पीस पार्टी को छोड़कर छोटे दलों के प्रत्याशी एक हजार वोट भी नहीं पा सके हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में नौ छोटे राजनीति दलों के प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। जिसमें सिर्फ पीस पार्टी के प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव को 2,252 मत मिले थे। कुल 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में सातवें स्थान पर नोटा था। इसी प्रकार वर्ष 2012 में भी छोटे राजनीतिक दल, मतदाताओं की पसंद नहीं बन सके। कुल 13 छोटे दलों ने प्रत्याशी उतारे थे। सबसे ज्यादा 2,187 मत पीस पार्टी को ही मिले थे। अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एक हजार मत भी नहीं पा सके थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दो चुनावों में 22 छोटे दलों ने आजमाई किस्मत

शहर विधानसभा क्षेत्र में छोटे राजनीतिक दलों ने ज्यादा प्रत्याशी उतारे हैं। वर्ष 2012 और 2017 में 22 दलों के प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है, लेकिन मतदाताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया। किसी भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची।


 

वर्ष 2017 में शहर विधानसभा चुनाव के परिणाम

राजनीति दल                    मत     
पीस पार्टी                      2,252   
राष्ट्रीय लोक दल                946
सत्य क्रांति पार्टी                 385
सर्वोदय भारत पार्टी              334
बहुजन मुक्ति पार्टी              305
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी      291
गोंडवाना समाज पार्टी           269
जन अधिकारी पार्टी             205
राष्ट्रीय जनाधार पार्टी            172

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed