फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six flights canceled simultaneously from Gorakhpur to Delhi and Mumbai

परेशानी: गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई समेत एक साथ छह फ्लाइटें निरस्त, यात्री हलाकान

Wed, 29 Sep 2021 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 09:57 AM IST
सार

स्पाइस जेट ने अपनी सभी चार फ्लाइटें कैंसल की, इंडिगो हैदराबाद और बंगलूरू उड़ान भी रद्द की। एयरलाइंस की मनमानी से यात्रियों को हो रही दिक्कत, उड़ानें रद्द करने की वजह भी नहीं बताते।

विज्ञापन
Six flights canceled simultaneously from Gorakhpur to Delhi and Mumbai
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन परेशानी भरा रहा। गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई और बंगलूरू जाने वाली समेत छह फ्लाइटें एक साथ निरस्त रहीं। इस कारण यात्री और उनके परिजन पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन


यात्रियों को सोमवार देर शाम उड़ानें निरस्त होने की सूचना मोबाइल पर मिली। कुछ को तो एयरपोर्ट जाने पर पता चला कि उनकी फ्लाइट निरस्त है। इतने कम समय में यात्रा का कोई दूसरा विकल्प न मिलने से कई यात्रियों के जरूरी काम प्रभावित हुए। इस कारण उनमें काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि विमान कंपनियां मनमानी कर रही हैं। उड़ानें निरस्त होने की वजह तक नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक विमान कंपनी इंडिगो की हैदराबाद और बंगलूरू की उड़ानें मंगलवार को निरस्त रहीं। स्पाइस जेट एयरलाइंस ने भी गोरखपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए होने वाली अपनी सभी चार उड़ानों को रद्द कर दिया। एयरलाइंस ने किस कारण से उड़ानों को रद्द किया है, इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर के एनके श्रीवास्तव व उनके एक मित्र को मीटिंग के सिलसिले में मुंबई जाना था। उनका कहना है कि यदि किसी कारण से उड़ान रद्द की गई तो यात्रियों को कोई विकल्प तो दिया जाता। यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट में शिफ्ट किया जा सकता था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। केवल मनमानी की जा रही है। अचानक उड़ानों के कैंसल होने से महंगा टिकट लेकर दूसरी एयरलाइंस का सहारा लेना लोगों की मजबूरी बन गई है। राजेश सिंह का कहना है कि उनके बेटे को बंगलूरू जाना था। समय से कॉलेज पहुंच सके, इसलिए विमान का टिकट कराया था, मगर उड़ान निरस्त हो जाने से परेशानी बढ़ गई है।

 
गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि एयरलाइंस द्वारा अचानक उड़ानों के निरस्त किए जाने की शिकायत पर एयरलाइंस के जिम्मेदारों से अपील की गई है कि वह ऐसा न करें। यदि किसी कारण से फ्लाइट निरस्त करनी पड़ रही है तो पहले यात्रियों को अल्टरनेट कनेक्शन दें या उन्हें समय से पूर्व इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed