फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Simran was sent to jail, another woman's name surfaced during interrogation.

किशोरी को बंधक बना दुष्कर्म का मामला: सिमरन भेजी गई जेल, पति से हो गई थी अलग- एक और महिला का नाम आया सामने

Wed, 04 Feb 2026 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:54 AM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अरुण के ही कहने पर सिमरन उसे फर्टिलाइजर, बेतियाहाता, बड़हलगंज कस्बा, उनवल और विकास नगर स्थित स्पा सेंटर और होटलों में ले गई थी। इस कृत्य में एक अन्य महिला भी शामिल थी। पुलिस को सिमरन ने बताया कि वह महराजगंज के नदुआ स्थित ससुराल से प्रतिदिन सुबह आती थी और देर रात वापस जाती थी।

विज्ञापन
Simran was sent to jail, another woman's name surfaced during interrogation.
गोरखनाथ में दुष्कर्म पीड़िता को एक स्पा से दूसरे स्पा सेंटर में ले जाने वाली सिमरन पुलिस की गि

विस्तार

होटल में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में गोरखनाथ पुलिस ने मंगलवार को गुलरिहा के धुसवा टोला निवासी समीरुन्निशा उर्फ सिमरन को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं सिमरन से पूछताछ में एक अन्य महिला के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस महिला की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सिमरन मूल रूप से गुलरिहा के धुसवा टोला की रहने वाली है। उसकी शादी महराजगंज के नदुआ निवासी सदरे आलम से हुई थी। सिमरन के तीन बच्चे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सदरे आलम शराब का लती थी। जो अक्सर नशे में सिमरन से मारपीट करता था। इससे क्षुब्ध होकर सिमरन ने सदरे आलम से रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन

बच्चों की परवरिश के लिए वह अभय उर्फ अरुण सिंह के होटल में नौकरी करने लगी थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अरुण के ही कहने पर सिमरन उसे फर्टिलाइजर, बेतियाहाता, बड़हलगंज कस्बा, उनवल और विकास नगर स्थित स्पा सेंटर और होटलों में ले गई थी।

इस कृत्य में एक अन्य महिला भी शामिल थी। पुलिस को सिमरन ने बताया कि वह महराजगंज के नदुआ स्थित ससुराल से प्रतिदिन सुबह आती थी और देर रात वापस जाती थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पति से अलगाव के बाद सिमरन अनैतिक कामों में लिप्त हो गई। होटल मालिक अभय के इशारे पर वह होटल में चल रही गतिविधियों में सहयोग करने लगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सिमरन घर से बाहर रहती और संदेहजनक गतिविधियों में लिप्त रहती थी लेकिन परिजनों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। किशोरी के पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर सिमरन का नाम विवेचना में बढ़ाया गया। जांच के दौरान सिमरन के अपराधों की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सिमरन को जेल भिजवा दिया गया है। दूसरी महिला की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी: रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed