फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   silence in village after molested and murder of girl in Badhalganj area Gorakhpur

बच्ची से हैवानियत: बड़हलगंज में गुस्सा...लोग बोले, दरिंदे कुबेर को मिले कड़ी सजा

Tue, 07 Nov 2023 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

 बड़हलगंज चौराहे और आसपास के इलाकों में भी घटना की चर्चा है। बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर हर कोई दुखी नजर आया। दुकान पर चार लोग आपस में एक ही बातचीत कर रहे थे कि आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
silence in village after molested and murder of girl in Badhalganj area Gorakhpur
बड़हलगंज इलाके में घटना के बारे में बातचीत करतीं महिलाएं व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बच्ची से हैवानियत और हत्या की यह घटना सभ्य समाज के लिए कलंक है। ऐसे लोगों को समाज में रहने का हक नहीं है। कुबेर चरित्रहीन है, यह तो सबको पता था, लेकिन वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देगा, सोचा नहीं था। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि यह नजीर बने।

विज्ञापन


यह कहना है बड़हलगंज इलाके के उस गांव के लोगों का, जहां रविवार को एक 10 वर्षीय बालिका की हैवानियत के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा था। दोपहर एक बजे अपने घरों के बाहर जुटे लोग आपस में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


अरविंद ने कहा- कुबेर चरित्रहीन तो है, यह सभी जानते हैं। लेकिन बच्ची के साथ ऐसा कर देगा, यह सपने में नहीं सोचा था। विभूति बोल पड़े-जो अपनी बीबी-बच्चे का नहीं हुआ, वह किसी और क्या होगा। उसका वाराणसी की एक महिला से भी संबंध है, जिसके चलते अक्सर पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: धरती फिर डोली पर इस बार खुद से नहीं...दूसरों से पता चला

गांव में आरोपी के घर पर सन्नाटा था तो पास में ही पीड़िता के घर पर भीड़ जुटी थी। वहां मौजूद रिंकू ने कहा- बच्ची बहुत चंचल थी। अक्सर ही वह आरोपी कुबेर के घर में जाती भी थी, क्योंकि उसकी पत्नी का बच्ची से लगाव था। गांव वाले बताते हैं- कुबेर शराब का आदी है, वह अक्सर शराब के नशे में घर में मारपीट करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी गालीगलौज करता था। पड़ोसियों से भी रिश्ते बेहतर नहीं थे। शराब के नशे में वह कुछ भी कर सकता है।

लोगों को शक है कि इस वारदात को भी उसने नशे में ही अंजाम दिया है। गांव की ही मीना बताती हैं- शनिवार को भी उसने शराब के नशे में पत्नी से मारपीट की थी, जिस वजह से वह घर छोड़कर चली गई थी। इसी बीच मौका पाकर उसने यह करतूत कर डाली।

इसे भी पढ़ें: मुआवजा भुगतान के लिए किसानों ने रोका काम, जताया विरोध

ऐसे दरिंदों की जगह जेल है

बड़हलगंज चौराहे और आसपास के इलाकों में भी घटना की चर्चा है। बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर हर कोई दुखी नजर आया। दुकान पर चार लोग आपस में एक ही बातचीत कर रहे थे कि आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बबलू राय कहते हैं- एक आदमी की गलत हरकत की वजह से पूरा इलाका बदनाम होता है।

प्रभुनाथ, संजय सोनी ने कहा कि एक बच्ची के साथ ऐसा कोई कर सकता है, यह सोचकर भी मन सिहर जाता है। घर के आसपास बच्चे नहीं खेलेंगे तो कहां जाएंगे। बच्चों के साथ इस तरह की घटना करने वालों को सजा मिले, इसके लिए पुलिस को जल्द जांच भी पूरा करना चाहिए। ऐसे दरिंदे अगर बाहर रहेंगे तो समाज के लिए खतरा ही हैं।

इसे भी पढ़ें: आनंदनगर-घुघली रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश

पुलिस ने की होती कार्रवाई तो शायद नहीं गई होती बच्ची की जान

बच्ची से दुष्कर्म व हत्या की घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही भी कम जिम्मेदार नहीं है। शनिवार को आरोपी कुबेर ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट और आग लगाने की भी कोशिश की थी। इस सूचना पर पुलिस कुबेर के घर पर पहुंची थी, लेकिन समझाकर लौट आई थी। गांव में यह चर्चा है कि अगर पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी पर कार्रवाई कर दी होती तो वह जेल में होता और इस तरह की घटना नहीं होती। पुलिस की लापरवाही पर गांव वाले उसे कोस रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में नाती ने बाबा की कर दी हत्या, एक महिला भी घायल

कुबेर कितना सनकी है, इसका अंदाजा उसकी हरकतों से लगाया जा सकता है। तीन महीने पहले उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, तब उसने पत्नी के सिर के बाल भी काट दिए। इसकी वजह से वह घर से भी नहीं निकल पा रही थी। कुबेर की हरकत के बारे में आसपास के लोग भी जानते हैं। वह आसपास के लोगों से भी शराब के नशे में गालीगलौज करता है। गांव में अब यही चर्चा है कि परिवार वाले भी उसकी हरकतों को सहते ही रहे, वे भी खुलकर कभी सामने नहीं आए, जिस वजह से उसका मन बढ़ता चला गया और उसने जघन्य अपराध कर दिया।

 

दुष्कर्म के बाद की गई थी बालिका की हत्या, दो हिरासत में
बड़हलगंज इलाके में दस वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। सोमवार को डॉक्टरों की दो टीमों ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने वैजाइनल स्वैप को सुरक्षित कर लिया है। वहीं मौत की वजह सिर पर चोट सामने आई है। उधर, सोमवार को पुलिस ने हत्या, आपराधिक साजिश, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी कुबेर और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी कुबेर के अलावा अन्य सभी की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed