फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to speed up land acquisition for Anandnagar-Ghughli rail line

Gorakhpur News: आनंदनगर-घुघली रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up land acquisition for Anandnagar-Ghughli rail line
महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर के साथ आनन्द नगर-घुघली वाया महाराजगंज नई रेल लाइन निर
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम से जानी योजना की प्रगति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर और अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ सोमवार को आनंद नगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन परियोजना के प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने इस नई रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

रेलवे गेस्ट हाऊस में आयोजित समीक्षा बैठक में जीएम ने मंत्री को बताया कि 52.70 किमी. लंबी इस नई लाइन निर्माण परियोजना को 958.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान वित्त वर्ष में इस कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। इस लाइन के बनने के बाद गोंडा से पनियहवा वाया आनंदनगर, गोरखपुर, गोरखपुर कैंट, घुघली होते हुए कुल दूरी 307 किमी है।
विज्ञापन

इस नई रेल लाइन के बन जाने से यह दूरी 265 किमी रह जाएगी। इस रेल लाइन के लिए पिछले महीने लिडार सर्वे का कार्य शुरू हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस लाइन का निर्माण जल्दी शुरू कराना है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एससी श्रीवास्तव, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, सचिव/महाप्रबंधक आनंद ऋषि श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed