{"_id":"6692f49f7be689683401f2b4","slug":"shohde-teased-beat-up-when-she-protested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-619916-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शोहदे ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शोहदे ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
एम्स इलाके की घटना, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स इलाके में शादी समारोह में मेहंदी लगाकर निकली युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने मोबाइल फोन निकाला तो उसे शोहदे ने तोड़ दिया और कड़े से युवती की पिटाई भी कर दी। एम्स थाना पुलिस आरोपी कौवाबाग निवासी विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली युवती जीविका के लिए शादी समारोह में जाकर मेहंदी लगाने का काम करती है। उसका कहना है कि 11 जुलाई की रात नंदानगर के पास शादी समारोह में गई थी।
मेहंदी लगाने के बाद वह रात में निकली तो आरोपी विवेक उससे छेड़खानी करने लगा। मना करने पर उसने हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया, जिससे चोट लगी। घरवालों को फोन करने के लिए मोबाइल निकाली तो तोड़ दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गया। युवती का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह लगातार परेशान कर रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।