{"_id":"6a5a9b305b7415e6570efaa7","slug":"several-incidents-of-faults-in-areas-such-as-raptinagar-mohaddipur-padri-bazar-and-golghar-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1388762-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली फाल्ट व वोल्टेज के अप डाउन से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली फाल्ट व वोल्टेज के अप डाउन से परेशान रहे लोग
Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
-राप्तीनगर, मोहद्दीपुर, पादरी बाजार, गोलघर आदि क्षेत्रों में फाल्ट की कई घटनाएं
गोरखपुर। शुक्रवार को बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली फाल्ट और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। राप्तीनगर ओल्ड सबस्टेशन में 33 केवी लाइन में फाल्ट से लगभग 14 हजार उपभोक्ताओं को कुछ घंटे बिना बिजली रहना पड़ा।
उपभोक्ता पारुल श्रीवास्तव ने बताया कि राप्तीनगर में आए दिन हमेशा बिजली फाल्ट का सामना करना पड़ता है। जिससे ज्यादा परेशानी होती है। सुबह बिजली चली गई जो दो घंटे बाद आई इससे सुबह के कार्य प्रभावित हुए। उपभोक्ता मनोज सिंह ने बताया कि बिजली निगम को चाहिए कि वह तारों की गुणवत्ता को हमेशा चेक करता रहे। राप्तीनगर के जेई नूर मोहम्मद ने बताया कि फाल्ट की सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया गया और करीब दो घंटे में तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
गोलघर उपकेंद्र के पार्क रोड फीडर क्षेत्र में शाम करीब पांच बजे बारिश के कारण न्यूट्रल तार कट गया। इससे हाई और लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। मनजीत ने बताया कि हाई- लो वोल्टेज के कारण उपकरण चलते-चलते बंद हो गए। उपकेंद्र को सूचित किया गया तो बिजली आपूर्ति बंद की गई। मरम्मत के एक घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। गोलघर के एसडीओ अमित पटेल ने बताया कि खराबी दूर कर शाम 7:15 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी गई। पादरी बाजार, मोहद्दीपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश के दौरान बार-बार बिजली आने-जाने और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
-- -- -