{"_id":"5f5b4cf25c9cb93f8461cbb9","slug":"seven-workers-injured-in-road-accident-at-basti-four-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में सवार होकर बिहार से महाराष्ट्र जा रहे थे मजदूर, सड़क हादसे में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में सवार होकर बिहार से महाराष्ट्र जा रहे थे मजदूर, सड़क हादसे में सात घायल
Fri, 11 Sep 2020 03:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के फोरलेन पर शुक्रवार की भोर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढहा के पास बिहार से महाराष्ट्र जा रही सूमो गाड़ी आगे चल रही ट्रक में भिड़ गई। हादसे में सूमो सवार सात मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजा। यहां हालत गंभीर देख तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के भिवंडी से मजदूरों को लेने के लिए ठेकेदार टाटा सूमो लेकर बिहार आया था। गुरुवार की रात मजदूरों को लेकर मुंबई रवाना हुआ। गाड़ी में चालक सहित सात मजदूर सवार थे। शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे फोरलेन पर बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे के पास पहुंचते ही गढहा के पास आगे चल रही ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे सूमो बेकाबू होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरेकृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। उनके अनुसार घायलों की पहचान 32 वर्षीय अमित कुमार, 27 वर्षीय शमशेर, 40 वर्षीय अजीत, 30 वर्षीय मोहम्मद हनीफ निवासी सियराबारी थाना पहरगट्टा जिला किशनगंज बिहार, 28 वर्षीय मेराज आलम निवासी बड़ागांव थाना तंबू जिला समस्तीपुर बिहार के अलावा महाराष्ट्र से गाड़ी लेकर आए चालक 40 वर्षीय मुजाहिद और 35 वर्षीय अरशद निवासी भिवंडी महाराष्ट्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
चालक मुजाहिद ने बताया कि मालिक के कहने पर होटल में कार्य करने वाले मजदूरों को लेने बिहार गए थे। लौटते वक्त अचानक ट्रक चालक के ब्रेक मारने के कारण हादसा हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।