फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven lakh pieces of smuggled cigarettes seized in Gorakhpur

सवा करोड़ रुपये का माल पकड़ा: गोरखपुर में तस्करी की सात लाख पीस सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Apr 2022 10:38 AM IST
सार

सहजनवां से जब्त सिगरेट की मांग दिल्ली के साथ ही हरियाणा-पंजाब में ज्यादा है। पब व रेस्टोरेंट में सिगरेट का इस्तेमाल बहुत होता है। प्रति पीस सिगरेट काफी महंगी आती है।

विज्ञापन
Seven lakh pieces of smuggled cigarettes seized in Gorakhpur
जब्त की गई सिगरेट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने सहजनवां इलाके से सोमवार को विदेशी सिगरेट की तस्करी के आरोप में रामपुर के मोहम्मद इरफान और मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया। सिगरेट ट्रक में लादकर नई दिल्ली ले जाया जा रही थी। कस्टम एक्ट के तहत सात लाख पीस सिगरेट जब्त की गई है। सिगरेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, म्यांमार के रास्ते सिगरेट भारत लाई गई, फिर कोहिमा नागालैंड से ट्रक में लादकर नई दिल्ली भेजी जा रही थी। डीआरआई से बचने के लिए तस्करों ने ट्रक के ऊपरी हिस्से में पुराने टायर लादे और उसके नीचे सिगरेट की खेप रख दी, लेकिन चालाकी काम नहीं आई।
विज्ञापन


डीआरआई के अपर सहायक निदेशक हरीराम राय, इंटेलीजेंस ऑफिसर बीडी मिश्रा और हेड हवलदार सीपी तिवारी को सिगरेट तस्करी की सूचना मिल गई। इसी आधार पर टीम ने सहजनवां में डेरा डाल दिया। तय सूचना के मुताबिक उत्तराखंड नंबर की ट्रक रोकी गई। पुलिस की मदद से छानबीन की गई तो ट्रक से बड़े पैमाने पर तस्करी की सिगरेट बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डीआरआई गोरखपुर ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार ट्रक चालक मोहम्मद इरफान और मोहम्मद जावेद को जल्द ही वाराणसी स्थित डीआरआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ट्रक रामपुर के रिजवान की बताई जा रही है। रेवन्यू इंटेलीजेंस की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार ट्रक चालकों से पूछताछ जारी है। सिगरेट तस्करी की अंतिम कड़ी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में जल्द ही और गिरफ्तारी संभव है।     


दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के पब-रेस्टोरेंट संचालकों पर भी कसेगा शिकंजा
सहजनवां से जब्त सिगरेट की मांग दिल्ली के साथ ही हरियाणा-पंजाब में ज्यादा है। पब व रेस्टोरेंट में सिगरेट का इस्तेमाल बहुत होता है। प्रति पीस सिगरेट काफी महंगी आती है। अब डीआरआई की टीम उन पब व रेस्टोरेंट संचालकों का ब्योरा जुटा रही है, जो तस्करी की सिगरेट मंगाते हैं। संचालकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पूरे मामले की जानकारी डीआरआई मुख्यालय को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed