{"_id":"64156735256c2a01580ab2b7","slug":"sensation-after-finding-remains-of-animals-in-gorakhpur-2023-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में जानवरों का अवशेष मिलने से सनसनी, गो वध अधिनियम का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में जानवरों का अवशेष मिलने से सनसनी, गो वध अधिनियम का केस दर्ज
Sat, 18 Mar 2023 12:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:54 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह कुत्तों का झुंड गांव के सिवान की ओर देखकर ग्रामीण भी पहुंच गए। वहां पर जाकर देखा तो जानवर का मांस पड़ा था और एक जानवर का खाल था। यह बात गांव में फैल गई और फिर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
जानवरों का अवशेष मिलने से सनसनी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला क्षेत्र के खदरा गांव के सिवान में शुक्रवार सुबह जानवरों का अवशेष मिलने पर सनसनी फैल गई। जानवरों का वध किए जाने की सूचना पाते ही एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके से मिले तीन गट्ठर मांस और जानवरों के खाल को जांच के लिए मथुरा के वेटनरी कॉलेज के लैब भेजा गया।
विज्ञापन
पशु विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर आए भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने हलका दरोगा अनीस कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गो वध अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: छात्रा को घर ले जाकर शोहदे ने की छेड़खानी: बोला- तुम जब भी शादी करोगी, मंडप में लगा दूंगा आग
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कुत्तों का झुंड गांव के सिवान की ओर देखकर ग्रामीण भी पहुंच गए। वहां पर जाकर देखा तो जानवर का मांस पड़ा था और एक जानवर का खाल था। यह बात गांव में फैल गई और फिर ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने सभी मांस को कब्जे में ले लिया। एसडीएम गोला के आदेश पर पशु विभाग के लोग पहुंचे और जांच के लिए मांस को कब्जे में लेकर चले गए। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता रतन प्रकाश दुबे, गुड्डू राय, ककरही के प्रधान प्रतिनिधि मोनू शुक्ल, खदरा के प्रधान इंद्रेश शुक्ल, अशोक जायसवाल आदि ने बताया कि छुट्टा घूमने वाले पशुओं को बेरहमी से काटा गया है। पुलिस कार्रवाई करे।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गांव में जानवर का मांस का मिला है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। दरोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गांव में जानवर का मांस का मिला है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। दरोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।