Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Selection carried out at the national level on the initiative of the Cabinet Secretariat

Gorakhpur News: छताई की महिलाओं को मिली राष्ट्रीय पहचान, चमका बायोफ्लॉक मॉडल

Tue, 03 Nov 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Selection carried out at the national level on the initiative of the Cabinet Secretariat
- देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक कार्यप्रणालियों में शामिल हुआ खजनी के छताई गांव का मछली पालन मॉडल
विज्ञापन

- कैबिनेट सचिवालय की पहल पर राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
- यूपी के गोरखपुर समेत बहराइच व मिर्जापुर के नवाचारों को मिली जगह




गोरखपुर। गांव की महिलाओं ने अपनी मेहनत और आधुनिक तकनीक के दम पर गोरखपुर को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। खजनी विकासखंड के छताई ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बायोफ्लॉक तकनीक से किया जा रहा मछली पालन अब देशभर के लिए एक मिसाल बन गया है। महिलाओं की इस पहल को भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक कार्यप्रणालियों में शामिल किया है। इसके साथ ही प्रदेश के मिर्जापुर और बहराइच जिले के नवाचारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

छताई गांव में जलपरी प्रेरणा महिला फिशरीज प्रोड्यूसर ग्रुप की महिलाएं बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन कर रही हैं। इसके लिए गांव में पांच यूनिट स्थापित की गई हैं। खास बात यह है कि महिलाओं ने पारंपरिक तालाब आधारित मछली पालन के बजाय आधुनिक तकनीक को अपनाकर आजीविका का नया रास्ता तैयार किया है। यह मॉडल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें सामूहिक उद्यमी के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

बायोफ्लॉक तकनीक की खासियत यह है कि इसमें कम जगह और सीमित पानी में भी वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन किया जा सकता है। इसके लिए पानी की गुणवत्ता, ऑक्सीजन, मछलियों के पोषण और बीमारियों से बचाव पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इससे उन महिलाओं के लिए भी मछली पालन का अवसर तैयार हुआ है, जिनके पास बड़े तालाब या पर्याप्त कृषि भूमि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

केंद्रीय टीम ने गांव पहुंचकर परखी कार्यप्रणाली
राष्ट्रीय स्तर पर चयन से पहले केंद्रीय टीम ने छताई गांव पहुंचकर इस मॉडल का स्थलीय निरीक्षण किया था। टीम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर यूनिट के संचालन, मछलियों के पोषण, पानी की गुणवत्ता, बिजली की उपलब्धता और बीमारियों से बचाव के तरीकों की जानकारी ली। महिलाओं ने भविष्य में यूनिट की संख्या बढ़ाने और उत्पादन क्षमता का विस्तार करने की इच्छा भी जताई। इसके लिए उन्होंने तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से बेहतर जुड़ाव की जरूरत बताई।

चयनित हुए इन जिलों के भी मॉडल
उत्तर प्रदेश से गोरखपुर के अलावा बहराइच और मिर्जापुर के मॉडल भी चयनित हुए हैं। बहराइच के मिहींपुरवा विकासखंड के घुमना भारू ग्राम पंचायत में 43 किलोवाट क्षमता का सामुदायिक सौर ऊर्जा माइक्रोग्रिड स्थापित किया गया है। इससे करीब 200 परिवारों की 100 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई के लिए 10 सोलर पंप संचालित हो रहे हैं। वहीं, मिर्जापुर के छानवे विकासखंड में महिलाओं की ओर से संचालित छंवर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने कृषि क्षेत्र में सामूहिक उद्यम का मॉडल प्रस्तुत किया है


छताई ग्राम पंचायत में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की यह पहल जिले के समूहों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे अन्य समूहों को भी पारंपरिक आजीविका से आगे बढ़कर नए उद्यम अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
संजय कुमार नायक, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed