फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Selected students will undergo training in Bengaluru.

Gorakhpur News: डीडीयू के सात छात्र अंतरराष्ट्रीय सेज कार्यक्रम के लिए चयनित

Thu, 11 Jun 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Selected students will undergo training in Bengaluru.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क की ओर से संचालित सेज (सतत विकास राजदूत वैश्विक विनिमय) 2026 कार्यक्रम के लिए जूनियर राजदूत के रूप में किया गया है। इनका प्रशिक्षण बंगलूरू में होगा। चयनित छात्र बुधवार को बंगलूरू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

यह अवसर सामाजिक संस्था मेधा व विश्वविद्यालय के गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त सहयोग से विद्यार्थियों को मिला है। उत्तर प्रदेश से कुल 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें आगरा से दो, लखनऊ से छह व डीडीयू से सात छात्र शामिल हैं। डीडीयू से चयनित विद्यार्थियों में अंशिका त्रिपाठी (बीए तृतीय वर्ष), अविनाश यादव (एमए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी), मोहम्मद यूसुफ (बीएससी कृषि तृतीय वर्ष), मोहम्मद सादिक (बीकॉम तृतीय वर्ष), निर्मलेंदु (बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष), प्रिया यादव (एमए भूगोल द्वितीय वर्ष) व सृष्टि जायसवाल (एमए समाजशास्त्र प्रथम वर्ष) शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप हासिल करने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग करने व संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, सामाजिक संवेदनशीलता और नवाचार क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे व अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान देंगे। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अजय शुक्ल ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण एवं परियोजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed