{"_id":"698f95cd37f9008cc4001f8c","slug":"second-day-of-youth-festival-at-gangotri-devi-womens-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1228893-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है युवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है युवा महोत्सव
विज्ञापन
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भी परिसर युवा ऊर्जा, कलात्मक अभिव्यक्ति और बौद्धिक चेतना से आलोकित रहा। संरक्षक व समाजसेवी रीना त्रिपाठी ने कहा कि युवा महोत्सव छात्राओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है।
मुख्य अतिथि युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने कहा कि ऐसे मंच केवल प्रतिभा दिखाने का अवसर ही नहीं बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का साहस भी प्रदान करते हैं। प्राचार्या डॉ. गौरी पांडेय ने कहा कि प्रतिस्पर्धाएं अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देती हैं। इंजी. आशुतोष मिश्र, तुलसीदास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अर्जुन मिश्र, अशोक मिश्र, बालेंदु शुक्ल व दिनेश पाठक ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन वाद-विवाद, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर व हस्तकला प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी मेधा दिखाई। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. सुषमा मिश्रा, प्रकाश सिंह चौधरी, लोरिटा याकूब आदि मौजूद रहीं।