फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Screaming echoed in the AC coach of Satyagraha Express

Gorakhpur News: सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी कोच में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Thu, 30 Nov 2023 04:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 04:39 PM IST
सार

दिल्ली से रक्सौल जा रही 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 के बर्थ नंबर 27-28 पर जा रही बिहार की एक महिला यात्री ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर इस ट्रेन के आगमन से पूर्व ही आरपीएफ की महिला कांस्टेबल व मेडिकल टीम पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Screaming echoed in the AC coach of Satyagraha Express
ट्रेन में जन्मा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली से रक्सौल जा रही 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 के बर्थ नंबर 27-28 पर जा रही बिहार की एक महिला यात्री ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर इस ट्रेन के आगमन से पूर्व ही आरपीएफ की महिला कांस्टेबल व मेडिकल टीम पहुंच गई थी। पुरुष यात्रियों को हटाकर महिला का प्रसव कराया गया।
विज्ञापन


डिप्टी एसएस कमर्शियल ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को सूचना दी कि ट्रेन में एक गर्भवती प्रसव पीड़ा से परेशान है। उसकी मदद के लिए एसआई दीपिका यादव व प्रियंका सिंह और महिला कांस्टेबल कविता मीणा प्लेटफार्म नंबर 05 पर पहुंचीं। ट्रेन के 10.20 बजे स्टेशन पहुंचते ही रेलवे के डॉ. निखिल व नर्स भी कोच में पहुंचे। कोच में सवार पुरुष यात्रियों को बाहर निकालकर चादर से कोच की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


महिला सबिना खातून ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला बिहार के बेतिया जिले के शिखवाना गांव की रहने वाली है। मां और बच्चे की जांच की गई और फिर उन्हें ट्रेन से आगे की यात्रा की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सौंपा गया
एसआई प्रियंका सिंह ने ट्रेन नंबर 15004 में छूटा एक यात्री का बैग आरपीएफ पोस्ट पर रखा। यात्री राहुल शर्मा निवासी कतरारी थाना श्यामदेउरवा जिला महाराजगंज ने आकर अपना बैग लिया। यात्री ने बताया कि वह गोरखपुर छावनी स्टेशन पर उतरा। वह अपना बैग ट्रेन में ही भूल गया था। उसके बैग में लैपटॉप, कैमरा, ऑडियो माइक, कैमरे का उपकरण, हेडफोन व अन्य वायरिंग के उपकरण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed