फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   scientist wife body was found in her house in Gorakhpur

UP: फर्श पर फैला था खून ही खून... घर के बाहर बंद था ताला; अंदर किचन में पड़ी थी वैज्ञानिक की पत्नी की लाश

Tue, 10 Dec 2024 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

गोरखपुर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बंगलूरू में सहायक वैज्ञानिक की पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वैज्ञानिक काम के सिलसिले में चेन्नई गए थे। इसके बाद रविवार को राम मिलन घर आए।

विज्ञापन
scientist wife body was found in her house in Gorakhpur
इसी घर में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सुशांत सिटी स्थित घर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बंगलूरू में सहायक वैज्ञानिक की पत्नी का सड़ा हुआ शव मिला है। शव किचन में फर्श पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बंगलूरू में सहायक वैज्ञानिक पद पर कार्यरत राम मिलन काम के सिलसिले में चेन्नई गए थे। वहां से कई बार फोन करने पर जब पत्नी से बात नहीं हो सकी तो उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका में अपनी साली ज्ञानती को घर भेजा। 
विज्ञापन


ज्ञानती घर पहुंची तो ताला बंद मिला। घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर पर उनका बेटा मोहित (17) बैठा मिला। ज्ञानती ने मोहित की पिता से बात कराई तो वह भी मां के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने बताया कि घर पर ताला बंद होने पर वह यहां रह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को राम मिलन घर आए। घर में गए तो किचन में फर्श पर आरती का शव पड़ा मिला। फर्श पर खून फैला था। सिर में चोट लगी थी। शव सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

अनहोनी की आशंका में भेजा था साली को
राममिलन ने बताया कि पांच साल पहले जंगल धूषण के सुशांत सिटी में मकान बनवाया था। यहां पत्नी आरती 17 साल के बेटे मोहित के साथ रहती थीं। बेटी रिचा बाहर एमबीबीएस कर रही है। चार दिसंबर को घर पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ।
 

वैज्ञानिक की पत्नी का घर में चार दिन तक सड़ता रहा शव, हत्या का आशंका
गोरखपुर के सुशांत सिटी स्थित घर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बंगलूरू में सहायक वैज्ञानिक राममिलन विश्वकर्मा की पत्नी आरती देवी (45) का सड़ा शव मिला। शव किचन में फर्श पर पड़ा था। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घर में ताला बंद कर बेटा बगल के मंदिर में रह रहा था। बेटा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। राम मिलन ने फोन न उठाने पर परेशान होकर चार दिन बाद साली को घर भेजा। तब घटना की जानकारी हुई। वह चेन्नई से फ्लाइट से गोरखपुर पहुंचे।

राममिलन विश्वकर्मा कुछ दिन पहले किसी काम से चेन्नई गए थे। घर में उनकी पत्नी आरती 17 साल के बेटे मोहित के साथ रहती थीं। बेटी रिचा बाहर रहकर एमबीबीएस कर रही है। राममिलन नियमित रूप से घर पर पत्नी और बेटे से बात करते थे। चार दिसंबर को उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन फिर फोन किया। 

 

किसी से बात न होने पर उन्होंने अपनी साली ज्ञानती को घर भेजा। वह घर पहुंचीं तो ताला बंद मिला। घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर में बेटा बैठा मिला। राममिलन से बेटे की बात कराई तो वह भी कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने बताया कि घर पर ताला बंद होने पर वह यहां रह रहा है। इसके बाद रविवार को वह घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed