{"_id":"6a5a9b40045908b664055de7","slug":"sawan-begins-on-july-30-preparations-for-the-kanwar-yatra-have-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1388838-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सावन से पहले दुकानों पर सजेंगे भगवा परिधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सावन से पहले दुकानों पर सजेंगे भगवा परिधान
Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए व्यापारियों ने भगवा रंग के कपड़े और पूजन सामग्री का स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में पांडेयहाता, रेती चौक, गोलघर और अन्य बाजारों की दुकानें भगवा परिधानों से सजी नजर आएंगी।
कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने भगवा टी-शर्ट, पैंट, गमछा, थैला, टोपी और अन्य कपड़ों का ऑर्डर पहले ही दे दिया है। फिलहाल कुछ फुटकर दुकानों पर पिछले वर्ष का बचा हुआ सामान शो पीस के रूप में रखा गया है, जबकि नया स्टॉक एक-दो सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि सावन शुरू होते ही बिक्री में तेजी आएगी।
पांडेयहाता के व्यापारी परवेश गुप्ता ने बताया कि सावन में हर साल भगवा परिधानों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए इस बार भी पर्याप्त मात्रा में माल मंगाया गया है। पांडेयहाता के व्यापारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे अधिक मांग भगवा टी-शर्ट, गमछा और थैलों की रहती है।