{"_id":"668f186442c244237b056f76","slug":"saryus-water-level-reached-27-cm-above-the-danger-mark-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-616346-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल ने छोड़ा पानी, सरयू हुई विकराल- खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर जलस्तर; बढ़ा बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल ने छोड़ा पानी, सरयू हुई विकराल- खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर जलस्तर; बढ़ा बाढ़ का खतरा
Thu, 11 Jul 2024 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:57 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बहरामपुर के घरों में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही बारिश का असर वहां से निकलने वाली नदियों के जलस्तर पर देखा जा रहा है। नेपाल से निकलकर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बहने वाली प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर हो गया है।
इसके चलते उसके तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। दूसरी तरफ जिले में बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। सुबह तक नदी लाल निशान को पार कर सकती है। उसके तटवर्ती क्षेत्र के कई गांव पानी से घिर गए हैं।

बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर 24 घंटे में सेमी बढ़ गया। इसके चलते इसके तटवर्ती क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। यदि जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्थिति विकट होती जाएगी। दूसरी तरफ राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उसके बढ़ने की रफ्तार धीमी है। वह खतरे के निशान से मात्र आठ सेमी नीचे बह रही है।
डोमिनगढ़ के पास राप्ती नदी में मिलने वाली रोहिन नदी का जलस्तर अब नीच आने लगा है। वह खतरे के निशान से 1.63 नीचे हो गई है। वहीं, राप्ती की सहयोगी नदी गोर्रा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वह खतरे के निशान से 60 सेमी नीचे है।

राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर को देखते डीएम कृष्णा करुणेश व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कुआनो नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.33 सेमी नीचे है। सिंचाई विभाग के अभियंता से लेकर अन्य कर्मचारी बांधों की निगरानी लगातार कर रहे हैं।
बुधवार ये था नदियों का जलस्तर
घाघरा अयोध्या 93.00 खतरे का निशान 92.73
राप्ती बर्डघाट 74.90 खतरे का निशान 74.98
रोहिन तिनमुहानी 80.81 खतरे का निशान 82.44
गोर्रा पिडरा 69.90 खतरे का निशान 70.50
कुआनो मुखलिसपुर 77.32 खतरे का निशान 78.65