Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Samajwadi Chhatra Sabha submitted a memorandum to Mata Prasad Pandey.

Gorakhpur News: डीडीयू में पेड़ों की कटाई का मामला विधानसभा में उठाएंगे नेता प्रतिपक्ष

Wed, 27 May 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Chhatra Sabha submitted a memorandum to Mata Prasad Pandey.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई के विरोध में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। माता प्रसाद ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाकर राज्यपाल तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय मंगलवार को शहर में आए थे। उनसे सछास के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि डीडीयू में 1100 से अधिक पेड़ काटे जा रहे हैं। यह उप्र वृक्ष संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय की हरियाली को बर्बाद किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पसिर में वृक्षों को बचाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



इस अवसर पर मोहसिन खान, शशिकांत दुबे, आशुतोष गुप्ता, आनंद राम त्रिपाठी, शिवानंद यादव, धीरेन्द्र यादव, प्रद्युम्न साहनी, सैफ आलम, सचिन साहनी, तेज यादव, प्रिंस, राज, बिरजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed