फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadar MP discussed with CMO and Principal of Medical College regarding health schemes

Gorakhpur News: सदर सांसद ने स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सीएमओ व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से की चर्चा

Wed, 21 Aug 2024 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sadar MP discussed with CMO and Principal of Medical College regarding health schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में सीएमओ और मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और योजनाओं को और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन पर चर्चा की।
सीएमओ डाॅ. राजेश झा ने बताया कि जिले में 16 सीएचसी, 15 पीएचसी व 65 न्यू पीएचसी के अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। दो पीआईसीयू एक 15 बेड का मेडिकल काॅलेज में, जबकि दूसरा तीन बेड का रुद्रपुर सीएचसी में अच्छी तरह से कार्य कर रहा है। उन्होंने टीकाकरण, प्रसव आदि के बारे में भी जानकारी दी। सांसद ने सीएचसी व पीएचसी को बेहतर बनाने पर जोर दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल बेहतर होंगे तो लोगों को जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। लोगों काे समय और पैसे की बचत होगी। इस पर बेहतर ढंग से कार्य किया जाए। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी सलेमपुर में 50 बेड का अस्पताल तैयार है।
विज्ञापन

कर्मियों के मिलते ही वहां लोगों को और अच्छी तरह उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिले में शिविर लगाकर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से मरीजों की मौके पर ही जांच की सुविधा शुरू की गई है। शहरी क्षेत्र में सात नए अर्बन हेल्थ सेंटर खुलने वाले हैं, जो शीघ्र क्रियाशील हो जाएंगे। इसके बाद मरीजों को सुविधा मिलेगा। सांसद ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजेश बरनवाल से मेडिकल काॅलेज में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्राचार्य ने रेडियोलाजिस्ट, एनेस्थेटिक की कमी की बात रखी। बताया कि शासन में मांग की गई है। डाॅक्टरों की कमी है। उनके मिलने के बाद व्यवस्था में सुधार होगा। क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू हो रहा है। ट्रामा सेंटर का कार्य चल रहा है। सांसद ने कहा कि डाॅक्टरों की कमी दूर करने को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डाॅ. सुरेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएमओ डाॅ. आरपी यादव, डाॅ. कार्तिकेय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed