फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Royal procession of Imambara Estate taken out with pomp and show

Gorakhpur News: शानो-शौकत के साथ निकाला गया इमामबाड़ा एस्टेट का शाही जुलूस

Sat, 13 Jul 2024 06:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Royal procession of Imambara Estate taken out with pomp and show
गोरखपुर। मोहर्रम की 5वीं को इमामबाड़ा एस्टेट का शाही जुलूस शानो-शौकत के साथ परंपरागत तरीके से निकाला गया। इमामबाड़ा एस्टेट के पश्चिम फाटक से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ वापस इमामबाड़ा एस्टेट पहुंचा। इस दौरान शहर में कई इलाकों में जुलूस का स्वागत किया गया। इसमें मौजूद लोगों ने करतब दिखाए और ढोल-ताशों की धुन पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

इमामाबाड़ा एस्टेट का शाही जुलूस शानो-शौकत के साथ सुबह 10 बजे अदनान फर्रुख शाह (मियां साहब) के साहबजादे सैय्यद अयान अली शाह के नेतृत्व में परंपरागत तरीके से निकला। सबसे आगे एस्टेट का परचम और शहनाई बजाने वालों का जत्था मातमी धुन बजाता हुआ चल रहा था। इसके साथ ही घोड़े, बैंड और हाथों में लाठी व बल्लम लिए मियां साहब के सैनिकों की आठ पलाटून सड़क के दोनों तरफ चलती नजर आई। आखिर में इमामबाड़ा एस्टेट का खास मोहर्रम की मातमी धुन बजाने वाले जत्थे के साथ सोने-चांदी का अलम लिए हुए खास लोगों का दल था।
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ स्वागत
इमामाबाड़ा एस्टेट से निकाला गया जुलूस बाहर आते ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। बाहर निकलते ही हबीब अहमद, मो. अख्तर, मनोज यादव, वकील अहमद के साथ साथियों ने स्वागत किया। इसके बाद बक्शीपुर चौराहे पर भानू मिश्रा, रईस अहमद चुन्नू, आफताब अहमद, मोहम्मद हसन ने साथियों के साथ सफेद गुब्बारा उड़ाकर स्वागत किया। बेनीगंज ईदगाह रोड पर इसरार अहमद, शकील अंसारी सहित लोगों ने स्वागत किया। बेनीगंज चौराहे पर इमाम चौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, शकील अंसारी, मुर्तुजा रहमानी आदि ने विशेष माला पहनाई। जाफरा बाजार चौराहा पर मुतवल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद की अगुवाई में लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जुलूस कर्बला पहुंच कर कुछ देर विश्राम किया। कर्बला में डाॅ. संजीव गुलाटी व नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने अयान अली शाह से भेंट कर जुलूस की व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया। कर्बला से निकल कर सैय्यद अयान अली शाह ने जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद जुलूस पुरानी रवायत के मुताबिक आगे बढ़ा। यहां से परंपरागत रूप से बक्शीपुर का भगवती चौक का जुलूस मियां साहब के जुलूस के आगे चलने लगा। इसके बाद मिर्जापुर चौराहे, साहबगंज मंडी, इस्माईलपुर, अंजुमन इस्लामिया, थाना कोतवाली प्रांगण में शहीद सरदार अली खान के परिवार के मुख्तार खान ने भी जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकटतम सहयोगियों की सहभागिता
सैय्यद अयान अली शाह के साथ जुलूस में उनके निकटतम सहयोगियों में तौकीर आलम, हाजी सोहराब खान, मिन्नत गोरखपुरी, शकील शाही, अबुलनसर, शहाब अहमद के साथ अनेक लोग चल रहे थे।


पुलिस प्रशासन की रही चौकसी
मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने बताया कि पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने मियां साहब की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रियता बरती और जिम्मेदारी से चौकसी की। विशेष रूप से सीओ कोतवाली, थाना प्रभारी कोतवाली और अन्य अनेक पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के संचलन व सुरक्षा में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed