प्रवासी मजदूरों को जालंधर से बिहार ले जा रही थी बस, अनियंत्रित होकर पलटी, 17 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग NH28 खझौला पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर रविवार की भोर में प्रवासी मजदूरों से भरी जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह मय टीम पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। क्रेन की मदद से गढ्ढे में गिरी बस को भी बाहर निकालकर बाधित आवागमन को सुचारू करवाया।
पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह ने बताया यह बस जालंधर से 5 महिला, 10 छोटे बच्चे और 35 पुरुषों को लेकर बिहार जा रही थी। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं। जो वहां पर बन रही इमारतों में ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करते थे।
रविवार को भोर में यह बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई। इसमें लगभग 17 लोग घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस के द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया। सभी घायलों को मामूली चोटें आईं हैं।
जिला अस्पताल में सभी भूखे प्यासे घायलों को अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज सुदामा यादव उनके हमराह आलोक कुमार यादव ने चाय, ब्रेड, बिस्कुट, पानी की बोतलें देते हुए सभी को वाहन की मदद से खझौला भेजवाया।
वहीं खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह ने सभी लोगों को निजी बस की मदद से सभी लोगों को बिहार भेजवाया। सभी लोगों ने पुलिस की इस मानवता कार्य की सराहना की।
घायलों की पहचान चालक लखबिंदर सिंह, सुभाष कुमार, सूरज साहनी, काजल, बैद्यनाथ साहनी, कंचन, सेवा सदा, जितेंद्र सदा, रंजीत, वीरेन्द्र, राम कुमार, चरित्र ऋषिदेव, सैनी ऋषिदेव, इम्तियाज, बिहारी लाल के रूप में हुई।
हीरालाल साहनी ने बताया कि पहले वे सब जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार किए जब दो दिनों तक ट्रेन नहीं मिली तो जिलाधिकारी कार्यालय में भी संपर्क किया गया। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसी दलाल के माध्यम से यह बस (PB09-Q 8082) को 1 लाख बीस हजार रुपए में बुक कर अपने घर पूर्णिया बिहार जा रहे थे।