{"_id":"6afe1396656103914b0974e7","slug":"rising-number-of-copd-patients-in-purvanchal-linked-to-exposure-to-dust-and-smoke-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1522408-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धूल और धुएं के संपर्क से पूर्वांचल में बढ़ रहे सीओपीडी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धूल और धुएं के संपर्क से पूर्वांचल में बढ़ रहे सीओपीडी के मरीज
Thu, 19 Nov 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
- उपले और लकड़ी के धुएं से फेफड़ों को नुकसान, इनहेलर बिना सलाह बंद न करें
गोरखपुर। धूम्रपान ही नहीं, चूल्हे से निकलने वाला धुआं और धूल भी फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्वांचल में उपले और लकड़ी जलाकर खाना बनाने के कारण लोगों में क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का खतरा बढ़ रहा है। बुधवार को विश्व सीओपीडी दिवस पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता अभियान में मरीजों को बीमारी, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।
विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी मिश्र ने बताया कि सीओपीडी का प्रमुख कारण धूम्रपान है लेकिन पूर्वांचल में घरेलू धुएं के लगातार संपर्क में रहने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डॉ. सुमित प्रकाश ने बताया कि मरीजों को मुख्य रूप से इनहेलर से उपचार दिया जाता है। बिना चिकित्सकीय सलाह इनहेलर बंद करना नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. सोनाली कुमार और डॉ. शिवम पांडेय ने धूल-धुएं से बचने और धूम्रपान नहीं करने की सलाह दी। बताया कि अब इनहेलर के अलावा बायोलॉजिकल दवाओं और वैक्सीन से उपचार के विकल्प भी उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मरीजों को पौधे वितरित कर जागरूक किया।