फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Reward on three absconding miscreants history sheet of five opened

Gorakhpur News: तीन फरार बदमाशों पर इनाम, पांच की खोली हिस्ट्रीशीट

Tue, 22 Aug 2023 11:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

 रामगढ़ताल पुलिस ने पथरा, रानीबाग निवासी अब्दुल, उरुवा बाजार थाना पुलिस ने राईपुर निवासी विजय यादव, यशवंतपुर निवासी मेहताब, खजनी के चकनकजह निवासी दयाशंकर यादव, पिपराइच पुलिस ने वार्ड नंबर दस निवासी कृष्ण मोहन की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

विज्ञापन
Reward on three absconding miscreants history sheet of five opened
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के थानों में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे तीन बदमाशों पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इनाम घोषित किया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी का दोबारा आदेश दिया गया है। वहीं, पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। इसके साथ ही पिछले डेढ़ साल में हिस्ट्रीशीट की संख्या 200 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाने में गैंगस्टर केस में फरार चल रहे पिपराइच के जंगल धूसड़ हसनगंज निवासी सुमित कुमार निषाद पर दस हजार, गोपालगंज के अहिरौली दुबौली निवासी मिंटू अली और हरपुर बुदहट थाने में दर्ज अपहरण और आपराधिक साजिश के केस में फरार संग्रामपुर के विनय कुमार पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक सितंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, तेजी से चल रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामगढ़ताल पुलिस ने पथरा, रानीबाग निवासी अब्दुल, उरुवा बाजार थाना पुलिस ने राईपुर निवासी विजय यादव, यशवंतपुर निवासी मेहताब, खजनी के चकनकजह निवासी दयाशंकर यादव, पिपराइच पुलिस ने वार्ड नंबर दस निवासी कृष्ण मोहन की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed