फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Reward of 51 thousand rupees will be given for winning Marathon of Municipal Corporation

हर घर तिरंगा अभियान: नगर निगम का मैराथन जीतने पर मिलेगा 51 हजार रुपये का इनाम

Sat, 06 Aug 2022 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Aug 2022 02:01 PM IST
सार

नगर निगम हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत हर वार्ड में सुपरवाइजरों के माध्यम से पांच सौ तिरंगा घर-घर पहुंचाएगा। 10 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले आठ दिवसीय अभियान के तहत तिरंगा रैली, मैराथन, किन्नर समाज की तिरंगा रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Reward of 51 thousand rupees will be given for winning Marathon of Municipal Corporation
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम मैराथन आयोजित करेगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को क्रमश: 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मैराथन नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, यातायात चौराहा, काली मंदिर, गणेश चौराहा, कचहरी चौराहा होते हुए नगर निगम आकर खत्म होगा।
विज्ञापन


नगर निगम हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत हर वार्ड में सुपरवाइजरों के माध्यम से पांच सौ तिरंगा घर-घर पहुंचाएगा। 10 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले आठ दिवसीय अभियान के तहत तिरंगा रैली, मैराथन, किन्नर समाज की तिरंगा रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को इसको लेकर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, मृत्युंजय, मुख्य अभियंता संजय चौहान, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त डा. मणिभूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह, ब्रजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होंगे कार्यक्रम
  • 10 अगस्त - तीन सौ वाहनों की तिरंगा रैली बुद्ध विहार गेट से महेसरा तक।
  • 11 अगस्त - नगर निगम कार्यालय से ट्रांसपोर्टनगर होते हुए तिरंगा मैराथन का आयोजन।
  • 12 अगस्त - स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान।
  • 13 अगस्त - किन्नर समाज की तिरंगा रैली, नगर निगम परिसर में तिरंगा काव्य का आयोजन।
  • 14 अगस्त - स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से गोष्ठी, तिरंगा रंगोली प्रतिस्पर्धा व विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन।
  • 15 अगस्त - तिरंगा थीम पर पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व आपरेशन त्रिनेत्र के तहत गोद लिए 10 चौराहों का लोकार्पण।
  • 16 अगस्त - नगर आयुक्त व मेयर एकादश के बीच क्रिकेट मैच, तिरंगा मेला का आयोजन।
  • 17 अगस्त - वार्डों में स्वच्छता समिति व निगरानी समिति के माध्यम से तिरंगा रैली निकाली जाएगी साथ ही सफाई कर लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed