फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief from rain; conditions become favorable for the arrival of the monsoon.

Gorakhpur News: झूम के बरसे बदरा, चार घंटे में 41 एमएम बारिश

Sat, 27 Jun 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain; conditions become favorable for the arrival of the monsoon.
- बारिश से मिली राहत, मानसून की दस्तक के लिए बनी अनुकूल परिस्थितियां
विज्ञापन


गोरखपुर। मौसम की अचानक बदली करवट ने लोगों को राहत दी है। बृहस्पतिवार देर चार करीब चार घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिला दी। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक 41.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत तथा न्यूनतम 61 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि गोरखपुर में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी उष्ण लहर (लू) का प्रभाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 28 जून तक लू का असर कुछ स्थानों पर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 29 जून से वर्षा का नया दौर शुरू हो सकता है और 30 जून से प्रदेश में व्यापक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने और उसके तेजी से आगे बढ़ने के लिए अगले तीन-चार दिनों के दौरान परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। ऐसे में पूर्वांचल सहित गोरखपुर मंडल में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed