{"_id":"62e4c185bee8972ecc7661f5","slug":"registry-can-be-done-in-any-registration-office-of-urban-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शहरी क्षेत्र के किसी भी निबंधन कार्यालय में करा सकेंगे रजिस्ट्री, नोटिफिकेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शहरी क्षेत्र के किसी भी निबंधन कार्यालय में करा सकेंगे रजिस्ट्री, नोटिफिकेशन जारी
Sat, 30 Jul 2022 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:58 AM IST
सार
गोरखपुर में वर्तमान व्यवस्था के तहत सदर तहसील में क्षेत्र के हिसाब से उप निबंधक प्रथम और उप निबंधक द्वितीय कार्यालय में संपत्ति की रजिस्ट्री होती है। बदली व्यवस्था में ऑनलाइन बुकिंग के हिसाब से 30-30 बैनामे दोनों कार्यालयों को आवंटित होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब शहरी (सदर) क्षेत्र के किसी भी निबंधन कार्यालय में जाकर संपत्ति की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। नई व्यवस्था के तहत दोनों निबंधन कार्यालयों में क्षेत्र के हिसाब से नहीं, बल्कि सीरियल नंबर से रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।
राज्यपाल की तरफ से जारी आदेश के बाद यह बदलाव गोरखपुर समेत प्रदेश के उन सभी जिलों के क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय में हुआ है, जहां दो या उससे अधिक उप निबंधक कार्यालय हैं। मसलन लखनऊ और आगरा के सदर क्षेत्र में पांच-पांच उप निबंधकों के कार्यालय हैं। सभी के क्षेत्र बंटे हुए हैं, मगर अब इनमें से किसी भी उप निबंधक के यहां संपत्ति की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।
गोरखपुर में वर्तमान व्यवस्था के तहत सदर तहसील में क्षेत्र के हिसाब से उप निबंधक प्रथम और उप निबंधक द्वितीय कार्यालय में संपत्ति की रजिस्ट्री होती है। बदली व्यवस्था में ऑनलाइन बुकिंग के हिसाब से 30-30 बैनामे दोनों कार्यालयों को आवंटित होंगे। बैनामा कराने वाले लोग इन्हीं नंबर के हिसाब से आवंटित उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री करा सकेंगे।
विज्ञापन
इससे बैनामा कराने वालों के साथ ही दोनों कार्यालयों के उप निबंधकों, कर्मचारियों को भी सहूलियत होगी। अक्सर देखा जाता है कि दोनों उप निबंधकों के कार्यालयों में किसी एक में ज्यादा भीड़ रहती है तो कोई एक खाली पड़ा रहता है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता है। सीरियल नंबर से रजिस्ट्री की व्यवस्था शुरू हो जाने से बैनामों का बराबर-बराबर बंटवारा होगा।