फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Record 70345 people got corona vaccine at 177 booths in Gorakhpur

कोरोना पर वार: गोरखपुर में 177 बूथों पर लगा रिकॉर्ड 70345 लोगों को टीका, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Tue, 07 Sep 2021 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Sep 2021 10:12 AM IST
सार

94 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का था लक्ष्य। 20 हजार से अधिक लोग नहीं पहुंचे बूथों पर।

विज्ञापन
Record 70345 people got corona vaccine at 177 booths in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में 94 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष सोमवार को रिकॉर्ड 70345 लोगों को टीका लगाया गया। इसके लिए 177 बूथ बनाए गए थे। महाअभियान के तहत 20 हजार लोग बूथों पर नहीं पहुंच सके। हालांकि इसके बाद भी विभाग ने एक दिन में सबसे अधिक टीका लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इसके बाद से जिले में 20 लाख 28 हजार 365 को टीका लगाया जा चुका है। इससे पहले 27 अगस्त को 64 हजार लोगों को कोविड का टीका लगाया गया था। पहली डोज 59837 लोगों को और दूसरी डोज 10508 लोगों को लगाई गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोविड का टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि विभाग ने पहली बार एक दिन में 90 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी बूथ बनाए थे। लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग कम ही पहुंचे। जबकि शहरी क्षेत्रों में लोग टीका लगवाने के लिए आगे आए। यही वजह है कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, संक्रामक रोग विभाग, शाहपुर, तारामंडल जैसे बूथों पर लोग सुबह से ही कतारों में लग गए। इसके बाद भी उन लोगों का नंबर चार से पांच घंटे बाद आया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि रिकॉर्ड 70 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


अब तक हुए टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीकाकरण- 2028365
पहली डोज- 1653288
दूसरी डोज-375077
कोविशील्ड-1780938
कोवैक्सीन-247427
 
कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला
कोरोना संक्रमण के मामले बेहद मामूली रह गए हैं। 24 घंटे में सोमवार को लगभग चार हजार नमूनों की जांच में मात्र एक संक्रमित मरीज मिला है। 30 अगस्त के बाद से कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59399 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58540 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत अबतक हुई है। एक्टिव केस चार रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed