फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rana Rahul resigns from Congress can support SP party in gorakhpur

गोरखपुर: कांग्रेस से राणा राहुल का इस्तीफा, थाम सकते हैं सपा का दामन

Wed, 25 Aug 2021 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 02:39 PM IST
सार

राणा ने अचानक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखा और इस्तीफा देने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
Rana Rahul resigns from Congress can support SP party in gorakhpur
राणा राहुल सिंह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके राणा राहुल सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। राणा राहुल ने प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए और कहा कि जमीनी नेता, कार्यकर्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है। संघर्ष करने वाले नेताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। यह ठीक नहीं है। चर्चा है कि राणा राहुल सपा का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने 2017 के चुनाव में कांग्रेस व सपा के समर्थन से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। शहर विधानसभा क्षेत्र से 60 हजार मत भी प्राप्त किया था। राणा कांग्रेस के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल थे, जो अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलन करते थे।
विज्ञापन


मंगलवार को राणा ने अचानक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखा और इस्तीफा देने का एलान कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में राणा राहुल ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। राणा राहुल का कहना है कि कांग्रेस नेता जमीनी स्तर पर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पुराने व भरोसेमंद कार्यकर्ता, नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस नेता के तौर पर जनता के तमाम मुद्दों पर संघर्ष किया है। इस कारण कई मुकदमे भी दर्ज हैं। अब स्वार्थ की राजनीति हो रही है। सब जगह चाटुकार बैठे हैं। ऐसी स्थिति में काम कर पाना संभव नहीं है। भारी मन से कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है। दूसरी तरफ राणा राहुल के सपा में जाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि उनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed