{"_id":"64a3261143aa9d1e5c09d9f7","slug":"railway-workers-will-go-to-lucknow-to-welcome-union-general-secretary-dr-m-raghavaiah-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-228390-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केंद्रीय महामंत्री डॉ. एम राघवैया के स्वागत को लखनऊ जाएंगे रेलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केंद्रीय महामंत्री डॉ. एम राघवैया के स्वागत को लखनऊ जाएंगे रेलकर्मी
Tue, 04 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
सभा के दौरान मौजूद पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कर्मचारी और पदाधिकारी।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के स्टेशन स्थित केंद्रीय कार्यालय पर सोमवार को सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छह जुलाई को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन के केंद्रीय महामंत्री डॉ. एम राघवैया के लखनऊ आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। सात जुलाई को आरडीएसओ लखनऊ में यूथ रैली होगी। बैठक में एके सिंह, मनोज द्विवेदी, देवेंद्र यादव, रामकृपाल शर्मा, कौशल कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, हरकेश बहादुर, दीपक चौधरी, एबी पांडेय, एसके सिंह पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री वीके राय मौजूद रहे। ब्यूरो
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के प्रति नरमू ने जताया आभार
गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता साहब ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के प्रयास से गेटमैन/ट्रैक मेंटेनर, सफाईवाले को दूसरे विभाग में जाने के लिए तीन जुलाई को पत्र जारी किया गया है। इस पर उन्होंने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। शिवगोपाल मिश्रा और केएल गुप्ता ने रेलवे बोर्ड पीएनएम में भी ट्रैक मेंटेनर को 4200 ग्रेड पे देने के लिए मुद्दा उठाया। इस पर रेलवे बोर्ड के डीजी एचआर ने आश्वासन दिया कि अन्य विभागों के कर्मचारियेां की तरह ट्रैक मेंटेनर को भी 4200 ग्रेड पे दिया जाएगा। ब्यूरो