{"_id":"5fb75af28ebc3e9bcb6f2922","slug":"railway-guard-and-driver-will-be-attendance-with-mobile-phones-by-application","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बगैर ड्यूटी आए हाजिरी नहीं लगा सकेंगे रेलवे के ये कर्मचारी, अब 'चालक दल' से लगेगा अटेंडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर ड्यूटी आए हाजिरी नहीं लगा सकेंगे रेलवे के ये कर्मचारी, अब 'चालक दल' से लगेगा अटेंडेंस
Fri, 20 Nov 2020 11:29 AM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और गार्ड अब मोबाइल फोन के जरिए हाजिरी लगाएंगे। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने इसके लिए नया मोबाइल एप 'चालक दल' विकसित किया है। कर्मचारी के डीजल लॉबी परिसर में आने पर ही यह एप सक्रिय होगा, यानी बगैर ड्यूटी आए कोई हाजिरी नहीं लगा पाएगा।
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर किशोर वैभव ने 13 नवंबर 2020 को इस संबंध में सभी क्षेत्रीय रेलवे को दिशा निर्देश जारी किया है। कहा है कि चालक दल एप को लागू कर हर माह समीक्षा की जाएगी। अभी तक रेलवे के लोको पायलट और गार्ड बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाते रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण बायोमीट्रिक हाजिरी बंद है। अब लोकेशन आधारित मोबाइल अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है।

ऐसे काम करेगा एप
लोको पायलट अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर के माध्यम से चालक दल एप डाउनलोड कर सकेंगे। अपने सीएमएस की आईडी और पासवर्ड डाल कर इसे अपडेट करेंगे। हाजिरी ऑप्शन में जाकर साइन इन और ऑन करेंगे। एप में टाइम डालने पर ही आवेदन स्वीकृत होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्रिस द्वारा एक मोबाइल एप चालक दल विकसित किया गया है। जिन क्रू सदस्यों (लोको पायलट, गार्ड) के पास एंड्रायड फोन है उन्होंने इस सुविधा का उपयोग शुरू कर दिया है।