फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rail workers disturbed due to missing pay slip in railway

रेलवे में सामने आई पे स्लिप में गड़बड़ी, रेलकर्मियों के उड़े होश

Thu, 07 Jan 2021 03:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Rail workers disturbed due to missing pay slip in railway
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे कर्मचारियों के पे स्लिप में गड़बड़ी सामने आई है। कई कर्मचारियों के पीएफ से एक से सात लाख रुपये तक कट गए हैं, तो कुछ का एक से डेढ लाख बढ़ भी गया है। हालांकि रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रिंटिंग में कहीं दिक्कत हुई होगी, आरईएसएस एप (रेलवे इंपलाइज सेल्फ सर्विसेज एप) पर सभी ब्योरा अपडेट है। एप पर कुछ कर्मचारियों ने चेक किया तो उनका वेतन सही था।
विज्ञापन


दिसंबर का पे स्लिप जनवरी के शुरूआत में हाथ में आने के बाद कर्मचारियों के होश उड़ गए। पे स्लिप में वेतन और अवकाश तो सही दर्ज हैं, लेकिन पीएफ में उलटफेर है। घबराए कर्मचारी जब कार्मिक विभाग पहुंचे तो उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में कर्मचारी परेशान हो गए कि कहीं उनकी गाढ़ी कमाई का बंदरबांट न हो जाए।
विज्ञापन


रेलवे के जानकारों का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते ही ऐसा हुआ है। लेकिन एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों कर्मचारियों का पे स्लिप कैसे गड़बड़ हो गया, यह एक सवाल है। बाद में अधिकारियों के कहने पर जब कुछ कर्मियों ने आरईएसएस एप पर पीएफ चेक किया तो धनराशि में कोई अंतर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोई गड़बड़ी नहीं है। कर्मचारी अपना वेतन और डिटेल आरईएसएस एप पर देख सकते हैं। उस पर अपडेट डेटा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed