फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rail operations on the Bihar and Kolkata routes were disrupted for hours due to the storm.

Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से टूटी ओएचई लाइन, 20 से अधिक ट्रेनें लेट

Sat, 30 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rail operations on the Bihar and Kolkata routes were disrupted for hours due to the storm.
- आंधी-पानी से बिहार और कोलकाता रूट का रेल संचालन घंटों रहा बाधित
विज्ञापन




गोरखपुर। चौरीचौरा व गौरीबाजार में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पेड़ के साथ बिजली का पोल गिर गया। गौरीबाजार में हादसे में ओएचई लाइन टूट गई, जिससे बिहार और कोलकाता रूट पर रेल संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब 24 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट रहीं, जबकि कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा।
रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 5:25 बजे ओएचई लाइन बहाल की जा सकी, तब जाकर ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। दरअसल, सुबह पांच बजे से ही लाइन ब्लाॅक हो जाने की वजह से कृषक, गोदान, काशी व दुर्ग एक्सप्रेस समेत 10 से अधिक ट्रेनें कैंट-कुसम्ही और नकहा में फंस गईं। इसके साथ ही वैशाली, आम्रपाली और पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें बदले रास्ते से चलाई गईं। सुबह 5:45 बजे गोरखपुर से रवाना हुई काशी एक्सप्रेस कैंट स्टेशन पर करीब आठ घंटे खड़ी रही, जिसकी वजह से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों ने रेल प्रशासन को जमकर कोसा।
विज्ञापन

--

जनसेवा सात घंटे तक खड़ी रही, डीजल इंजन लगाकर रवाना की गई ट्रेन

सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रेनों में जनसेवा एक्सप्रेस रही। ट्रेन करीब सात घंटे तक रास्ते में खड़ी रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ट्रेन को बाद में डीजल इंजन की सहायता से रवाना किया गया। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

अरुणाचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे रुकी रही

अरुणांचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सरदार नगर स्टेशन पर करीब पांच घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन रुकने से यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई। गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को स्टेशन और कोच में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

--

मौर्य और गोदान एक्सप्रेस भी घंटों लेट, पूर्वांचल एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म पर खड़ी रही

मौर्य एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 03 घंटे 57 मिनट देरी से रवाना हुई, जबकि गोदान एक्सप्रेस लगभग चार घंटे लेट चली। गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस भी लंबे समय तक प्लेटफाॅर्म-9 पर खड़ी रही। ट्रेन पूर्वाह्न 11:10 की बजाय दोपहर 1:57 बजे रवाना हुई। ओएचई लाइन टूटने के कारण मालगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहा। कई मालगाड़ियों को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने पहले यात्री ट्रेनों का संचालन बहाल करने पर जोर दिया।
--

यात्री बोले-

छपरा तक जाने के लिए सुबह से स्टेशन पर बैठे हैं। शाम तक ड्यूटी पर पहुंचना है लेकिन ट्रेन यहीं रुकी है। लगातार देरी से काफी परेशानी हुई।
- आशुतोष प्रजापति, यात्री
--

समस्तीपुर जाने के लिए परिवार के साथ समय से पहले स्टेशन पहुंच गया था। यहां घंटों इंतजार करना पड़ा। बच्चों के साथ काफी दिक्कत हुई।
- प्रवीण सिंह, यात्री
--

कोलकाता जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। गर्मी और भीड़ में इंतजार करना मुश्किल हो गया।
- मोहम्मद अब्दुल्ला, यात्री
--

दो घंटे पहले स्टेशन पहुंच गया था लेकिन चार-पांच घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो गई।
- शांत कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed