फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Property dealer kidnapped girl student and raped her

Gorakhpur News: छात्रा को अगवा कर प्राॅपर्टी डीलर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Property dealer kidnapped girl student and raped her
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के शाहपुर इलाके की एक छात्रा को स्कूल जाते समय उसी के मोहल्ले के प्रॉपर्टी डीलर ने अगवा कर तिनकोनिया जंगल में दुष्कर्म किया। हालांकि, घटना दो साल पुरानी बताई जा रही है। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने छात्रा का वीडियो बना लिया और दो साल से उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर शनिवार की शाम शाहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की छात्रा दो साल पहले पिपराइच क्षेत्र के एक विद्यालय में इंटर में पढ़ती थी। आरोप है कि चार जुलाई 2022 को छात्रा स्कूल जा रही थी, उसी दौरान उसके मोहल्ले का एक युवक जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, पहुंचा और उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


उसे तिनकोनिया जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। युवक ने छात्रा को धमकी दी कि किसी से बताई तो वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इसी तरह छात्रा को डराकर दो सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि 29 जून की रात प्रॉपर्टी डीलर छात्रा को जबरदस्ती गाड़ी पर बैठा लिया और अपने प्लाॅट पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और पूरी घटना मां से बताई। पीड़िता मां के साथ शाहपुर थाना पहुंची और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दो दिन पहले छात्रा ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार की शाम शाहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed