{"_id":"69dea4bbcb602bc465090b18","slug":"principals-of-all-aided-and-government-colleges-affiliated-to-gorakhpur-university-will-give-presentation-on-18-points-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1289660-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुलाधिपति के समक्ष आज विजन प्रस्तुत करेंगे 32 कॉलेजों के प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुलाधिपति के समक्ष आज विजन प्रस्तुत करेंगे 32 कॉलेजों के प्राचार्य
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी अनुदानित और राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य बुधवार को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के समक्ष जनभवन (राजभवन) में अपना विजन प्रस्तुत करेंगे। अपराह्न तीन से छह बजे तक वे 18 बिंदुओं पर प्रस्तुति देंगे।
डीडीयू से गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में कुल 21 अनुदानित और 11 राजकीय कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों के प्राचार्यों से 18 बिंदुओं पर प्रस्तुति के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया था। बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही इस प्रस्तुति को देखते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन मंगलवार को ही लखनऊ पहुंच गई हैं। कॉलेजों के प्राचार्य बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे।
राज्यपाल के समक्ष प्राचार्य शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या, रिक्त पदों की स्थिति, संचालित पाठ्यक्रमों, स्वीकृत सीटों एवं छात्रों की संख्या, संसाधन, अनुसंधान कार्यों आदि के बारे में जानकारी देंगे। सभी प्राचार्यों को पांच मिनट में प्रस्तुति देनी होगी। इस दौरान वे कॉलेज को लेकर विजन भी प्रस्तुत करेंगे।