फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

President Visit Gorakhnath: महामहिम ने गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना कर की गो-सेवा, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थली पर टेका मत्था

Sun, 05 Jun 2022 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jun 2022 10:49 AM IST
सार

गोरखपुर एयरपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद शनिवार दोपहर को पहुंचे। उनका स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया।

विज्ञापन
President Ramnath kovind Visit Gorakhnath
President Visit Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। नाथ पंथ की इस पीठ पर पहुंचे राष्ट्रपति का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गोशाला जाकर गोसेवा की और मुख्यमंत्री की तरफ से आयोजित जलपान में शामिल हुए। उनके साथ देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उपस्थित रहीं।



गीता प्रेस में आयोजित समारोह के संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति का काफिला गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। स्थानीय कलाकारों ने मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही उनका स्वागत फरुवाही, मयूर आदि लोक नृत्यों से किया। स्वागत से अभिभूत राष्ट्रपति अपने वाहन से उतर लोक कलाकारों के बीच पहुंच गए। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर ताली बजाकर और संवाद कर उत्साहवर्धन किया।

 मंदिर के मुख्य द्वार पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ व गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
 

President Ramnath kovind Visit Gorakhnath
President Visit Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रपति की अगवानी में 101 वेद पाठी विद्यार्थियों ने किया वैदिक मंत्रोच्चार
गोरखनाथ मंदिर में 101 वेदपाठी विद्यार्थियों की ओर से उच्चारित वेदमंत्रों की गूंज के बीच राष्ट्रपति कोविंद मुख्य मंदिर में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा समक्ष पहुंचे और श्रद्धावनत होकर दर्शन किया। यहां राष्ट्रपति के साथ गुरू गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के तीन आचार्यों ने विधि विधान से पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। गुरू गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि पर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

President Ramnath kovind Visit Gorakhnath
President Visit Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

गायों को गुड़ रोटी व हरा चारा खिलाया
गोरखनाथ मंदिर आगमन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंदिर की गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गायों को गुड़ रोटी व हरा चारा खिलाया। गोवंश के बीच कुछ पल व्यतीत करते हुए राष्ट्रपति बेहद प्रसन्न नजर आ रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
President Ramnath kovind Visit Gorakhnath
President Visit Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

170 विशिष्ट जनों से एक-एक करके मिले राष्ट्रपति
मंदिर की गोशाला का भ्रमण करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद मंदिर परिसर स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार पहुंचे। यहां उनके सम्मान में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की तरफ से जलपान का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में समाज के 170 अति विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति एक-एक करके इन सभी विशिष्टजनों से मिले और उनसे परिचय प्राप्त किया।

 

विज्ञापन
President Ramnath kovind Visit Gorakhnath
President Visit Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रपति से इनकी हुई मुलाकात
 राष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल, जयप्रकाश निषाद, डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद रवि किशन शुक्ल, कमलेश पासवान, प्रवीण निषाद, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, सरवन निषाद,  श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, एमएलसी विशाल सिंह, ब्रिगेडियर पंकज सिंह, दीपेंद्र रावत, ग्रुप कैप्टन आकाश चोपड़ा, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय, गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एके सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक सुबोध दीक्षित समेत गणमान्य उद्योगपति, व्यापारी, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed