फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pregnant woman body was found in drain at Basti

बस्ती: गर्भवती महिला का शव नाले में मिला, दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sun, 28 Jun 2020 08:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman body was found in drain at Basti
dead body

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने वाली भैसा पांडेय गांव की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उसका शव गांव के पास नाले में मिला।

विज्ञापन


किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि को दी। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ कहना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भैसा पांडेय निवासी सीमा (22) पत्नी सूरज शनिवार सुबह पांच बजे भोर में नित्यक्रिया के लिए निकली थी। वह लौटकर घर नहीं आई। रविवार को गांव का कोई व्यक्ति सीवान की तरफ गया तो नाले में महिला का शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूचना सबको मिलते ही सनसनी फैल गई। क्षेत्राधिकारी रुधौली शक्ति सिंह के अलावा मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। तब उसकी पहचान सीमा के रूप में हुई।


प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार, सीमा और सूरज ने दो वर्ष पूर्व शादी कर ली थी और उनका एक दो वर्ष का बेटा भी है। इस समय सीमा छह माह से गर्भ से थी। पुलिस को अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed